मध्य प्रदेश

मंसूरी की सेवानिवृति पर दी विदाई

रिपोर्टर : बृजेन्द्र कुशवाहा
साईखेडा । नगर साईंखेड़ा के समीपस्थ ग्राम बाँसखेड़ा के शासकीय एकीक्रत हाईस्कूल में पदस्थ सहायक शिक्षक लतीफ खान मंसूरी को शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त होने पर शिक्षको एवं ग्राम के लोगो द्वारा शाल, श्रीफल एवं उपहार देकर विदाई दी गई। इस अवसर पर आयोजित विदाई कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा विद्या की देवी माँ सरस्वती के चित्र का पूजन एवं माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से जनपद पंचायत साईखेडा सीईओ आयूष अग्रवाल, बीएसी संदीप स्थापक, प्राचार्य आनंद चोकसे, नगेन्द्र त्रिपाठी, उमाकांत पचोरी, रामसेवक दुवे, राजेन्द्र ढिमोले, दिनेश ढिमोले, जगदीश पटैल, गनेश रूसिया मंचासीन रहे । इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने ने लतीफ खान मंसूरी के कार्यकाल को याद करते हुए सराहना की। विदित हो कि लतीफ खान मंसूरी ने 40 वर्षो तक एक ही ग्राम बाँसखेड़ा मे अपनी सेवाएं दी। कार्यक्रम में लतीफ खान मंसूरी ने संपूर्ण सेवाकाल में उन्हें मिले स्नेह एवं सहयोग के प्रति सहयोगियों को धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर शिक्षक वेणीशंकर पटैल, सुरेन्द्र पटैल, अनीष शाह, शेख जफर खान, जनशिक्षक बनवारीलाल नागवंशी, प्रीतम रूसिया, कमलेश चोकसे, नरेन्द्र सिह एवं शाला परिवार से सुरेन्द्र पटैल, मनीष सोनी, मीनाक्षी कोरी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंच संचालन कमलेश विश्वकर्मा एवं बद्री पटैल ने किया ।

Related Articles

Back to top button