मध्य प्रदेश
मकान में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने बुझाई आग, मकान जलकर खाक

रिपोर्टर : तारकेश्वर शर्मा
सुल्तानगंज । मंगलवार को थाना सुल्तानगंज के ग्राम कुंडा में गनेश बंसल के मकान में आग लग गई, सूचना मिलने पर बेगमगंज और सिलवानी की फायर ब्रिगेड पहुंची और आग पर काबू पाया। घटना में मकान पूरी तरह जलकर खाक हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कुंडा में गनेश बंसल के मकान में आग लग गई थी। बताया जा रहा है कि आग जंगल तरफ़ से आई थी, नगर पालिका बेगमगंज और नगर परिषद सिलवानी की फायर ब्रिगेड मौक़े पर पहुंची। और सिलवानी फायर ब्रिगेड चालक भगवानदास विश्वकर्मा एवं सहायक रितेश द्वारा आग पर काबू पाया।



