क्राइम

वारंटी पकड़ने गई पुलिस पर आरोपियों ने किया हमला, चार पुलिस कर्मी घायल

पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जुलूस निकाल कर न्यायालय में किया पेश

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । रायसेन जिले के बेगमगंज थाना क्षेत्र के सागोनी गुसाई गांव का मामला, वारंटी गिरफ्तार करने गई पुलिस पार्टी पर आरोपियों ने किया हमला एक आरक्षक के सिर में आई गंभीर चोट, शेष तीन आरक्षकों को आई मामूली चोटें। सोमवार की रात्रि का मामला
पुलिस ने सुबह किया आरोपियों को गिरफ्तार।
बेगमगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सगौनी गोसाई में रात्रि में पुलिस पार्टी आरोपियों को गिरफ्तार करने गई जिस पर आरोपियों ने हमला बोल दिया जिससे चार पुलिस कर्मी घायल हुए , सुबह पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार।
आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुराने मामलों में स्थाई बारंटीयो की धरपकड़ के लिए सगोनी गुसाईं गांव निवासी हरिकेश को गिरफ्तार करने पुलिस पार्टी गई थी तब आरोपी ने अपने परिवार के सहित पुलिस पर हमला कर दिया। जिसमें आरक्षक अजय राणा को गंभीर चोट आई है शेष तीन पुलिसकर्मी मामूली घायल हुए है। मामला देर रात का है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 307, 294, 323, 186, 147, 148, 149, 353, 506 भादवि के तहत मामला दर्ज कर अस्पताल में मेडिकल उपरांत शहर में जुलूस निकालकर अदालत में पेश किया है।
पकड़े गए आरोपियों में स्थाई वारंटी हरिकेश पिता भावसिंह कुशवाह उम्र 30 वर्ष, द्रोपती बाई पति हरिकेश कुशवाह उम्र 25 साल, उदयभान उर्फ उपदेश कुशवाह पिता भावसिंह कुशवाह आयु 27 साल, भगवती उर्फ भम्णु कुशवाह पिता भावसिंह कुशवाह उम्र 55 साल, रामसेवक कुशवाह पिता भावसिंह कुशवाह उम्र 42 साल सभी निवासी ग्राम सागौनी गोसाई थाना बेगमगंज शामिल है।
विवेचना अधिकारी उप निरीक्षक संदीप पवार द्वारा आरोपियों को न्यायालय बेगमगंज मैं पेश किया है।
इस संबंध में थाना प्रभारी संतोष सिंह ठाकुर का कहना है कि आरोपी हरिकेश स्थाई वारंटी था जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस पार्टी गई थी लेकिन उसके परिवार जनों ने पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया सुबह पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।


ज्ञातव्य हो कि पुलिस अधीक्षक रायसेन विकाश कुमार शाहवाल द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव / त्योहारों के मद्देनजर एवं अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण एवं आमजन में सुरक्षा की भावना हेतु दिनांक 1 अप्रेल 2024 सोमवार की रात्रि काम्बिंग गश्त हेतु जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी, थानो/ चौकियों को निर्देशित किया गया था। जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे, समस्त अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), थाना प्रभारीगण, चौकी प्रभारी मय फोर्स के कुल 265 पुलिस बल, अलग-अलग टीम बनाकर स्थायी, गिरफ्तारी वारंटियों, जमानती, समन्स, निगरानी बदमाश, गुंडा, सज़ायाफ्ता, जिला बदर एवं अन्य अपराधियों की धरपकड़ हेतु रवाना हुये थे।

Related Articles

Back to top button