ट्रैक्टर ने तीन बाइकों, एक अंडे के ठेले को रोंदा दो की हालत गंभीर
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । कृषि उपज मंडी की ओर से शहर की तरफ आ रहे नशे में धुत ट्रैक्टर चालक ने नशे की हालत में ड्राइविंग करते हुए ट्रैक्टर से नियंत्रण खो दिया और अंडे की दुकान के सामने तीन बाइको को रोंदता हुआ अंडे के ठेले को टक्कर मारदी जिसमें ट्रैक्टर चालक सहित बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें रेफर किया गया है। ठेले वाले ने कूद कर अपनी जान बचाई, टक्कर इतनी तेज थी कि ठेला काफी दूर जाकर गिरा वहीं एक बाइक ट्रैक्टर के नीचे अभी भी दबी हुई है जबकि दो बाइके बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है।
आपको बता दें कि
नीरज कुशवाहा ट्रैक्टर चालक अपना ट्रैक्टर कृषि उपज मंडी की ओर से लेकर शहर की तरफ आ रहा था चालक नशे में धुत था जैसे ही वह सेंट थॉमस कॉन्वेंट स्कूल के सामने आया तो नियंत्रण खो बैठा और उसने अंडे की दुकान के सामने बाइक लिए हुए खड़े उत्तम ठाकुर को बाइक सहित रौंदते हुए अन्य दो बाइकों को रोदकर अंडे के ठेले को टक्कर मार दी अंडा दुकान संचालक गणेश ने स्थिति को भांपते हुए ठेले से कूद कर अपनी जान बचा ली। ट्रैक्टर चालक भी घायल हुआ है सभी घायलों को डायल हंड्रेड की मदद से सिविल अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो को रेफर किया गया है। एक अन्य घायल को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।




