क्राइम

आबकारी अमले ने फिर पकड़ी करीब डेढ़ लाख की अवैध शराब

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । आबकारी अमले के वृत बेगमगंज द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध कार्यवाही जारी है ।
कलेक्टर अरविंद दुबे एवं सहायक आयुक्त आबकारी वंदना पाण्डेय के निर्देशानुसार उपनिरीक्षक वृत बेगमगंज रविन्द्र अहिरवार ने आबकारी मुख्य आरक्षक निजाम खान , महिला आरक्षक आशा कुशवाहा एवं नगर सैनिकों समेत मुखबिर सूचनाओं के आधार पर अवैध मदिरा के विरुद्ध ग्राम खमरिया खुर्द, कोकलपुर, जसरथी , कीरतपुर एवं तुलसीपार में दविश देकर देशी मदिरा, कच्ची एवं महुआ लाहन बरामद कर 6 प्रकरण बनाते हुए 2 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया जबकि 4 आरोपी मौके से फरार होने के कारण अज्ञात के खिलाफ प्रकरण बनाए गए है । उक्त 6 प्रकरण में कुल 26 पाव देशी मदिरा मसाला, 7 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब जप्त एवं 1150 किलो महुआ लाहन का सेंपल लेकर नष्ट किया गया।
आरोपियों के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी एक्ट की धारा 34- 1(क) (च) के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना में लिए गए l
जब्त मदिरा का अनुमानित मूल्य एक लाख उन्नीस हजार रूपए है।
उल्लेखनीय है कि पिछले दो माह में अलग -अलग स्थानों से कई लाख की अवैध शराब जब्त करने में विभाग ने सफलता पाई है।

Related Articles

Back to top button