मध्य प्रदेश

महाविद्यालयीन छात्र छात्राओं को कराया एतिहासिक स्थलों का भ्रमण

विद्यार्थियों के दल को जन भागीदारी समिति अध्यक्ष ने हरी झण्डी दिखा कर किया रवाना
सिलवानी। अध्ययनरत विद्यार्थियों को पुरातत्व महत्व के स्थलों का भ्रमण कराने व गतिविधियो से अवगत कराए जाने को लेकर शासकीय महाविद्यालय सिलवानी के छात्र छात्राओं का एक दल शनिवार की सुबह महाविद्यालय परिसर से शैक्षणिक भ्रमण के लिए रवाना हुआ। इस दल को जन भागीदारी समिति अध्यक्ष श्याम साहू के द्वारा हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया गया।
सुबह के समय करीब 50 छात्र छात्राए बस में सवार होकर भ्र्रमण के लिए रवाना हुए। विद्यार्थियों के दल को जन भागीदारी समिति अध्यक्ष श्याम साहू के द्वारा हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया। शैक्षणिक भ्रमण दल में करीब 50 छात्र छात्राए शामिल होना बताया जा रहा है। भ्रमण की कड़ी में विद्यार्थियो का दल भोपाल स्थित जन जाति संग्रहालय, वन विहार, मानव संग्रहालय आदि पुरातत्व महत्व के स्थलो का भ्रमण कर जानकारी से रुबरु होगा ।

Related Articles

Back to top button