हटा ब्लाक के दूरस्थ अंचल पहुंचे जिला कार्यक्रम अधिकारी आंगनवाड़ी केंद्रों का लिया जायजा

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
हटा । कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर द्वारा दिये गये निर्देशों के तहत जिला कार्यक्रम अधिकारी जयंत वर्मा हटा ब्लाक के दूरस्थ अंचल क्षेत्र के भ्रमण पर पहुंचे, यहां उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कर महिला बाल विकास द्वारा संचालित सभी योजनाओं का जायजा लिया। हटा परियोजना के मड़ियादो सेक्टर के केंद्र क्रमांक 11 का औचक निरीक्षण किया। बछामा आंगनवाडी केंद्र का निरीक्षण कर बच्चों और हितग्राहियों के विषय में जानकारी ली, साथ ही यहां अमले के साथ बस्ती में पहुंचकर हितग्राहियों से गृहभेंट कर योजनाओं का लाभ मिलने की जानकारी हासिल की। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र कलकुआ का भी निरीक्षण किया और सेवाओं का जायजा लिया। जिला कार्यक्रम अधिकारी जयंत वर्मा ने सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर तैनात अमले से बच्चों के वजन, ग्रोथ, पोषण, भोजन आदि के विषय मे जानकारी ली और महिलाओं, किशोरी बालिकाओ सहित कई बिंदुओं पर आवश्यक निर्देश दिए।



