महिला सरपंच 18 हजार की रिश्वत लेते पकड़ी गई, लोकायुक्त की कार्यवाही

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । ठेकेदार का बिल पास करने के एवज में हजारों रुपयों की रिश्वत ले रही एक महिला सरपंच को लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने गुरुवार 8 फरवरी को रंगे हाथों पकड़ा है।
जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता शिशु सिंधु भलावी ने लोकायुक्त को बताया था कि उसके द्वारा ग्राम खेरी जिला मंडला के कॉलेज में चबूतरा एवं बाउंड्री वॉल का कार्य किया गया था। यह कार्य विधायक निधि से संपन्न हुआ था। शिकायतकर्ता ने बताया कि किए गए इस काम का पैसा ग्राम पंचायत खैरी में आया हुआ है।
ठेकेदार शिशु सिंधु भलावी जब उक्त काम का बिल पास करने के लिए ग्राम खैरी की सरपंच सीमा गोटिया के पास गया तो उन्होंने बिल पास करने के एवज में 30 हजार रूपए की डिमांड की, लेकिन बाद में वह 18 हजार रुपयों में मान गई।
कार्यालय में पकड़ी गई सरपंच गुरुवार को शिकायतकर्ता शिशु सिंधु भलावी जैसे ही महिला सरपंच सीमा गोटिया को उनके कार्यालय में रिश्वत के 18 रूपए रुपए देने पहुंचा। तभी वहां पहले से मौजूद लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने सरपंच को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। टीम द्वारा रिश्वत की राशि बरामद कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। कार्यवाही के दौरान डीएसपी सुरेखा परमार, इंस्पेक्टर स्वप्निल दास, इंस्पेक्टर मंजू तिर्की शाहिद अन्य सदस्य शामिल रहे।



