धार्मिकमध्य प्रदेश

मां कर्मा देवी जयंती हर्ष उल्लासपूर्ण मनाई, निकाली भव्य शोभा यात्रा

विधायक रामपाल ने धर्मशाला के लिए 10 लाख की घोषणा की
विधायक रामपलसिंह एवं पूर्व विधायक देवेंद्र पटेल ने फूल बरसा कर किया स्वागत

सिलवानी। साहू समाज की आराध्य देवी मां कर्मा देवी की जयंती शनिवार को हर्ष उल्लासपूर्ण मनाई गई है। सुबह साहू धर्मशाला में पूजन हवन किया गया। दोपहर में नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बजरंग चौराहा पर पूर्व विधायक देवेन्द्र पटेल एवं जयदीप पटेल आदि ने साहू समाज की आराध्य देवी मां कर्मा देवी की आरती की गई । समाज के कार्यकर्त्वओ का फूल माला पहनाकर एवं श्रद्धालुओं पर फूल बरसाकर स्वागत किया । शोभायात्रा धर्मशाला से प्रारंभ हुआ बजरंग चौराहा, गांधी चौक, पुराना बस स्टैंड, हरिजन मोहल्ला, बुधवारा बाजार, आजाद मार्केट, गांधी चौक, सागर रोड से होते हुए वर वधु गार्डन पहुंची। शोभायात्रा में समाज जनों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। महिलाएं कलश लेकर चल रही थी तो वहीं युवक डीजे की धुन पर थिरकते चल रहे थे। इस वर्ष साहू समाज द्वारा मां कर्मा देवी की विशाल शोभायात्रा निकाली गई। मां कर्मा देवी की पूजन-हवन के पश्चात मां कर्मा की खिचड़ी का भोग भगवान श्रीकृष्ण को लगाया गया। जगन्नाथपुरी में सबसे पहले मां कर्मा की खिचड़ी का ही भोग भगवान श्री कृष्ण को लगाया जाता है।
कार्यक्रम में पूर्व लोक निर्माण मंत्री और विधायक रामपाल सिंह ने मां कर्मा देवी की पूजा अर्चना की। कार्यक्रम को संबोधित किया। एवं धर्मशाला के लिए 10 लाख की घोषणा की
श्याम साहू ने मां कर्मा देवी के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अतीत में उनकी पावन गाथा तथा उसने सम्बन्धित लोकगीत और किबंततिया इस बात के प्रमाण है कि मां कर्मा देवी कोई काल्पनिक पात्र नहीं है। मां कर्मादेवी का जन्म उत्तर प्रदेश के झांसी में चैत्र कृष्ण पक्ष के पाप मोचनी एकादशी संवत् 1073 सन् 1017 ई0 को प्रसिद्ध व्यापारी राम साहू के घर में हुआ था। मां कर्मादेवी बाथरी वंश की थीं। श्री राम साहू की बेटी कर्मादेवी से साहू समाज का वंश और छोटी बेटी धर्माबाई से राठौर समाज का वंश चला आ रहा है। इसलिए साहू और राठौर दोनों तैलिकवंशीय समुदाय के वैश्य समाज है।

Related Articles

Back to top button