संविदा स्वास्थ्यकर्मियों ने किया सुंदरकांड पाठ
सिलवानी। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी की हड़ताल शनिवार को भी जारी रही। शनिवार को हड़ताली कर्मचारियों ने अस्पताल परिसर में स्थित मंदिर पर सरकार की सदबुद्धि के लिए सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया। इन कर्मचारियों की हड़ताल के कारण स्वास्थ्य सेवा पटरी पर नहीं आ पा रही है। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के ब्लाॅक अध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा ने बताया कि हमारे द्वारा निरंतर अपनी मांगों की मंजूरी के लिए हर तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी चरणबद्ध आंदोलन के तहत शनिवार को संविदा से मुक्ति के लिए हमने भगवान की शरण में जाकर सुंदरकांड का पाठ किया। हमें आशा ही नहीं विश्वास भी है कि जल्द ही ईश्वर हमारी मनोकामना पूर्ण करने के लिए शासन को सद्बुद्धि प्रदान करेंगे और हमारा संविदा अज्ञातवास दूर होगा। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा, ब्लॉक सचिव जयदीप साहू, ब्लॉक कोषाध्यक्ष दीपक पाल, भारत गुजर, इंद्र कुशवाह, डॉक्टर आरजू यादव, डॉक्टर रचना अहिवार, प्रभा चैरसिया, डॉक्टर मनोज नामदेव, राखी मेहरा, ब्लॉक महिला प्रकोष्ठत्रिवेणी सोरी, माया सोनी, पार्वती शर्मा, प्रति शर्मा, संगीता कुशवाह, ज्योति ठाकुर, रीना, नेहा लोधी, योगेन्द्र राजपूत आदि मौजूद रहे।



