मध्य प्रदेशराजनीति

मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर अमल ना होने का मामला विधानसभा में उठाया सिलवानी विधायक देवेंद्र पटेल ने

अब तक शुरु नहीं हुई कोई कार्यवाही, ठंडे बस्ते में पड़ी घोषणाएं

रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
सिलवानी । सिलवानी विधायक देवेंद्र पटेल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा भोपाल संभाग में कहां-कहां क्या-क्या घोषणाएं की गई थी और उन पर अब तक क्या कार्रवाई की गई संबंधी मामला विधानसभा में उठाया, इसके उत्तर में सामान्य प्रशासन विभाग ने बताया कि अकेले रायसेन जिले में ही 1 जनवरी 2023 से 30 जनवरी 2024 तक प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री जी द्वारा 55 घोषणाएं की गई थी। ग्राम गूगलवाढा तालाब का जीर्णोद्धार कर सौंदर्यीकरण किए जाने, इसी ग्राम में देव बाबा तक मार्ग का निर्माण कराए जाने, इसी ग्राम के स्कूल की बाउंड्रीवाल का निर्माण कराये जाने, खपरिया जमुनिया मार्ग का निर्माण किए जाने, केवलाझिर भैंसाया मार्ग का निर्माण किए जाने, शिवतला चंदवार मार्ग का निर्माण किए जाने, प्रतापगढ़ तथा धनगवा तहसील सिलवानी में 3.15 एमवीए क्षमता के पावर स्टेशन को अपग्रेड कर 5 एमवीए का किए जाने, बेगमगंज में 220 केवी क्षमता का विद्युत केंद्र बनाए जाने, महुआखेड़ा महगवा टप्पा मार्ग में सेमरी नदी पर पुल बनाए जाने, ककरुआ सर्रा मार्ग पर स्थित नकटी नदी पर पुल बनाए जाने, देवनगर बम्होरी मार्ग में इक्यावन नदी पर पुल बनाए जाने, गजंदा सुनेटी मार्ग में गजंदा नदी में पुल बनाए जाने, नकटुआ सियरमऊ मार्ग में नहरिया नदी पर पुल बनाने, बेगमगंज महुआखेड़ा मार्ग में दुर्गा नगर में छहका नाले का पुल बनाए जाने, टप्पा बम्होरी एवं सुल्तानगंज को नवीन तहसील बनाने, उदयपुरा में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व का कार्यालय खोले जाने, बम्होरी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उन्नयन कर 30 बिस्तर का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाए जाने, सिलवानी के महाविद्यालय को अपग्रेड किए जाने, बम्होरी को नगर पंचायत का दर्जा दिए जाने, सिलवानी नगर परिषद को विशेष निधि से राशि दिए जाने, बेगमगंज महाविद्यालय को अपग्रेड किए जाने, बेगमगंज नगर पालिका को विशेष निधि से राशि स्वीकृत किए जाने, देवरी नगर परिषद को विकास के लिए अलग से राशि दिए जाने, उदयपुरा स्वास्थ्य केंद्र का उन्नयन किए जाने, उदयपुरा में 220 केवी के विद्युत केंद्र बिजनहाई से नोनिया बरेली सब स्टेशन तक विद्युत लाइन स्वीकृत किए जाने, रायसेन में मेडिकल कॉलेज खोले जाने, नगर परिषद सांची का भवन बनाए जाने, सांची नगर परिषद क्षेत्र में महाराणा प्रताप की प्रतिमा लगाए जाने, नगर परिषद सांची क्षेत्र में अहिरवार समाज की धर्मशाला बनाए जाने, नगर परिषद सांची के लिए विशेष निधि से 2 करोड रुपए स्वीकृत किए जाने, जिला पंचायत रायसेन का नया भवन बनाए जाने, अगले चरण में सलामतपुर में सीएम राइज स्कूल खोले जाने, नर्मदा नदी पर उदयपुरा और देवरी के बीच नवीन पुल बनाए जाने, देवरी में शासकीय महाविद्यालय खोले जाने, नगर परिषद बरेली को नगर पालिका का दर्जा दिए जाने, नगर परिषद बरेली व उदयपुरा को दो-दो करोड़ रुपए की राशि दिए जाने, बेगमगंज नगर में सुंदर ऑडिटोरियम का निर्माण किए जाने, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेगमगंज एवं बम्होरी के नवीन भवन स्वीकृत किए जाने, जनपद पंचायत बेगमगंज का नवीन भवन स्वीकृत किए जाने, गरीबों के बड़े हुए बिजली बिल माफ किए जाने और 100 यूनिट बिजली के बिल के लिए सिर्फ ₹100 लिए जाने, बेगमगंज में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में पक्के मकान बनाने की नई योजना बनाई जाने, विकासखंड बेगमगंज के डूब प्रभावित क्षेत्र का मुआवजा शीघ्र बांटे जाने, संबल योजना में पंजीकृत श्रमिकों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अंतर्गत राशन की व्यवस्था किए जाने, नगर पालिका परिषद बेगमगंज एवं नगर परिषद सिलवानी को विकास कार्य हेतु 5–5 करोड रुपए की राशि दिए जाने, नगर पालिका रायसेन एवं नगर परिषद गैरतगंज को विकास हेतु 5–5 करोड़ की राशि दिए जाने संबंधी घोषणाएं की गई थी। इसी एक साल की अवधि में भोपाल जिले में 317, सीहोर जिले में 224, विदिशा जिले में 18 और राजगढ़ जिले 3 घोषणाएं की गई थीं। इन घोषणाओं की पूर्ति और अमल के लिए अब तक विभागों ने क्या-क्या कार्रवाई की है और इनमें से कौन-कौन सी घोषणाएं पूरी कर दी गई है एवं अपूर्ण घोषणाओं को लेकर क्या कार्रवाई की जा रही है इस संबंध में विधानसभा में विभाग ने कोई उत्तर नहीं दिया है और बताया है की इसकी जानकारी एकत्रित की जा रही है।

Related Articles

Back to top button