कृषिमध्य प्रदेश
फिर बदला मौसम का मिजाज तेज हवा के साथ पानी आने से सोलर प्लेट उड़ी

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । इस समय किसानों को अपनी फसलों को बचाने के लिए पानी की आवश्यकता है जिसके लिए वे विभिन्न प्रयास कर रहे हैं लेकिन हल्की बारिश के साथ तेज हवा कहीं-कहीं नुकसान पहुंचा रही है गत दिवस तेज हवा के साथ हल्की बारिश ने सोलर प्लांट की एक प्लेट को उड़ा दिया जिससे किसान को भारी नुकसान हुआ है।
आपको बता दें कि ग्राम पांडाझिर निवासी आनंद कुमार जैन ने खेती किसानी के काम के लिए नो प्लेटों का सोलर प्लांट लगवाया है लेकिन तेज हवा के कारण एक प्लेट उड़कर दूर जा गिरी वहीं शेष प्लांट को भी नुकसान पहुंचा जिससे किसान को नुकसान हुआ वहीं अन्य किसानों को तेज आंधी के कारण विभिन्न प्रकार से नुकसान पहुंचा है।
किसानों को जो तेज बारिश की दरकार है वह नहीं हो पा रही है मामूली बूंदाबांद और तेज हवाएं मौसम में ठंडक जरूर घोल रही है।



