कृषिमध्य प्रदेश

बे-मौसम बारिश में भीगा हजारों कुंतल गेहूं, खरीद केंद्र खमरिया मौजीलाल की लापरवाही उजागर

ब्यूरो चीफ: भगवत सिंह लोधी

जबेरा (दमोह)। जनपद पंचायत जबेरा अंतर्गत खरीदी केंद्र खमरिया मौजीलाल में अचानक हुई बे-मौसम बारिश ने व्यवस्थाओं की गंभीर खामियों को उजागर कर दिया। खुले आसमान के नीचे रखा हजारों कुंतल गेहूं बारिश में भीग गया, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, खरीदी केंद्र पर गेहूं को सुरक्षित रखने के लिए न तो पर्याप्त तिरपाल की व्यवस्था थी और न ही किसी प्रकार के वैकल्पिक बचाव के इंतजाम किए गए थे। बारिश शुरू होते ही अनाज भीगता रहा, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी समय पर मौके पर नहीं पहुंचे।किसानों ने बताया कि वे पहले ही मौसम की मार से जूझ रहे हैं, ऐसे में खरीदी केंद्र की लापरवाही ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। कड़ी मेहनत से तैयार फसल का इस तरह खराब होना किसानों के लिए बड़ा झटका है।स्थानीय नागरिकों और किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए खरीदी केंद्रों पर पर्याप्त तिरपाल और सुरक्षित भंडारण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि इस लापरवाही की जिम्मेदारी कौन तय करेगा और किसानों को हुए नुकसान की भरपाई कैसे की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button