मध्य प्रदेश

कार्यवाही नहीं होने पर बजरंग चौराहे पर बैठी पीड़िता, जाम की स्थिति, पुलिस ने मोर्चा संभाला

सिलवानी । नगर के बजरंग चौराहे पर रविवार की सुबह पारिवारिक विवाद की शिकायत करने के बाद प्रशासन द्वारा कार्यवाही नही होने पर पीड़िता अपने पुत्र के साथ सड़क पर बैठ गई। जिससे चौराहे पर जाम की स्थिति निर्मित हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची और मुश्किल से समझा बुझाकर थाने लेकर आई।
घटना की गंभीरता को देखते है तहसीलदार डॉ हर्ष विक्रमसिंह, एसडीओपी अनिल सिंह मौर्य ने पुलिस सहायता केंद्र पहुंच कर पीड़िता और उसके पुत्र से घटना की जानकारी ली और आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
पीड़िता और उसके पुत्र राज बजाज पिता राजीव जैन निवासी सिलवानी ने बताया कि मेरी दुकान राज किराना स्टोर सियरमऊ रोड बजरंग चौराहा सिलवानी मे मेरी निजी दुकान में स्थित है। एवं उसी मकान में मेरे बडे पापा का मकान है। वह लोग आए दिन मुझे और मेरे घर वालो को प्रताणित करते है। और मेरे घर वालों अथवा मेरे दुकान के कर्मचारियों को भी गाली गलोच करते है। जिससे में अधिक परेशान हो रहा हूं। एवं उनकी घर की बहुऐं मेरी वीडियो बनाकर गलत इल्जाम लगाती है। एवं विगत रात मेरे दुकान के सारे बार्ड बैनर फाड दिये थे। और धमकी दी गई कि दुकान खाली कर दो नही तो और ज्यादा परेशानी होगी।
उक्त घटना की शिकायत पीड़ित द्वारा पुलिस थाने में एक माह पूर्व की थी। जिस पर कोई कार्यवाही नहीं होने पर रविवार को दोषियों पर कार्यवाही की मांग को लेकर चौराहे पर सड़क बैठने मजबूर हुए।

Related Articles

Back to top button