मृतकों के परिजनों से मिल कर सांत्वना व्यक्त करने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी
चार चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता का चैक सौपा
ब्यूरो चीफ : संजय द्विवेदी
ग़ैरतगंज। आकाशीय बिजली गिरने से दुखित परिवारो के परिजनों से उनके निवास पहुंच कर मध्यप्रदेश शासन के स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार दुःख की इस घड़ी में हर दुखियारे परिवार के साथ खड़ी है। ग़ैरतगंज तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम रजपुरा और ग्राम सोड़रपुर में 17 फ़रवरी शुक्रवार को आकाशीय बिजली गिरने से ग्राम रजपुरा निवासी पप्पू साहू पिता हरचरण साहू और ग्राम सोड़रपुर निवासी इंद्रजीत विश्वकर्मा पिता चन्द्रहस की दर्दनाक मौत हो गई थी साथ ही अन्य पांच लोग घायल हो गए थे रविवार की शाम को दोनों मृतकों के घर पहुंचे डॉ प्रभुराम चौधरी ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रूपये की सहयोग राशि के चेक परिजनों को देते हुये हर सम्भव मदद करने की बात कही।
इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष विजय पटेल, नगर परिषद अध्यक्ष जिनेश जैन, भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय जैन सहित प्रशासनिक अमला उपस्थित रहा।



