क्राइम

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हथियारों से हमला, कई लोगों को आई गंभीर चोटे

जबलपुर जिले में बड़ी वारदात को दिया अंजाम
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले के सबसे बड़े अस्पताल मेडिकल कॉलेज का देर रात्रि मामला प्रकाश में आने से पूरे जिले में चर्चा का दौर बना हुआ है! यहाँ बदमाशों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। और बेखौफ बदमाशों को अब पुलिस का ज़रा भी खौफ भय नहीं रह गया है। इसी का नतीजा है कि बीती रात हथियारों से लैस होकर आए बदमाशों ने संभाग के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जमकर उत्पात मचाया। इतना ही नहीं हथियारों से लैस होकर आए बदमाशों ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल में घुसकर दो युवकों पर न केवल हमला ही बोल दिया बल्कि उनके रिश्तेदारों के साथ भी जमकर मारपीट कर दी।
आपको बता दे कि इस पूरे विवाद की शुरुआत शहर के शक्तिनगर इलाके से हुई है जहां पुराने विवाद में समझौता करने और इसमें हुये खर्च की भरपाई करने की बात को लेकर हुआ है। बताया गया कि अंकुर राय और राजा विश्वकर्मा इलाके में रहने वाले शशांक तिवारी से विवाद करने लगे। इस झगड़े को बढ़ता देखकर सोनू कुशवाहा और सागर तिवारी नाम के युवक बीच बचाव करने वहाँ पहुंचे तो हथियारों से लैस बदमाशों ने दोनों पर जानलेवा हमला बोल दिया, यही नहीं जब घायल इलाज कराने के लिए जबलपुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे तो आरोपी वहां भी आ धमके और उन्होंने पीड़ितों के साथ ही उनके रिश्तेदारों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया। अस्पताल में युवकों के द्वारा मारपीट करने का एक वीडियो भी सीसीटीवी सहित सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि संभाग के सबसे बड़े अस्पताल में बदमाशों द्वारा किए जा रहे इस उपद्रव को रोकने के लिये सिर्फ एक पुलिसकर्मी मौजूद रहा। और सुरक्षा कि दृष्टि से बड़े कोई इंतजाम नहीं रहें है! साथ कुछ लोगो ने यह भी बताया कि बदमाशों ने अस्पताल में तैनात सुरक्षा कर्मियों के साथ भी मारपीट कर दी। फिलहाल पीड़ितों ने इस पूरे मामले की शिकायत शहर के गढ़ा थाने में दर्ज कर दी है! इस देर रात हुई घटना के आधार पर पुलिस ने शिकायत दर्ज करते हुये मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। और घटित हुई घटना की जानकारी उच्च स्तर अधिकारियो को भेज दी गईं है! अब देखना है कि इस घटना को लेकर जिला प्रशासन जल्द ही क्या कार्यवाही करता है।

Related Articles

Back to top button