मोबाइल पशु चिकित्सा यूनिट के राष्ट्रीय विज्ञापन में चंदन यादव की डेयरी का चित्रांकन
सिलवानी। पशुओं की स्वास्थ्य की समग्र सुरक्षा के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्तव में राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम मिशन मोड पर शुरूआत की गई है।
भारत सरकार के पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा मोबाइल पशु चिकित्सा यूनिट के प्रचार प्रसार के लिए एक लघु फिल्म तैयार की गई है। जिसमें सिलवानी तहसील के ग्राम जुनिया के पशुपालक चंदन यादव की दूध डेयरी का चित्रांकन किया गया है। और चंदन यादव ने इस मोबाइल पशु चिकित्सा यूनिट से प्राप्त सुविधा को दर्शाया गया है। चंदन यादव ने बताया कि उनके पशुओं को बीमार होेने पर पशुधन मोबाइल पशु चिकित्सा यूनिट के कॉल सेन्टर नंबर 1962 पर कॉल किया जाता है। कॉल सेंटर से नाम पता और पशु रोग के संबंध में जानकारी ली जाती है। इसके बाद मोबाइल पर मेसेज आ जाता है तथा बाद में मोबाइल पशु चिकित्सा यूनिट का वाहन घर आकर पशुओं का इलाज करता है।
पशुओं की आकस्मिक स्वास्थ्य समस्याओं को हल करने के लिए पशुधन स्वास्थ्य और रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत मोबाइल पशु चिकित्सा यूनिट की शुरूआत की गई। जो पशु पालको के घर तक उपलब्ध है। एक लाख पशुधन आवादी के लिए एक मोबाइल पशु चिकित्सा यूनिट सुनिष्चित करने के लिए पशु पालन एवं डेयरी विभाग द्वारा राज्य और केन्द्र शासित प्रदेशो को 100 प्रतिशत सहायता राशि उपलब्ध कराई जा रही है।
इस मोबाइल चिकित्सा यूनिट में मामूली सर्जरी से लेकर हर बुनियादी स्वास्थ्य के लिए आवष्यक औजार उपलब्ध होते है। इसके लिए पशुपालक कॉल सेन्टर 1962 पर कॉल कर सकते है।
मोबाइल चिकित्सा यूनिट देश के हर गांब में बीमार पशुओं को आकस्मिक स्वास्थ्य सेवा देने और पशु रोग नियंत्रण अभियान को सबल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
मोबाइल पशु चिकित्सा यूनिट। पशुओं का उपचार अब पशु पालकों के द्वार।




