मोहर्रम पर कई जगह से निकले मातमी जुलूस, जहां-जहां ताजिया और बुर्राक रुके, लोगों ने मन्नतें मांगी
फातिहा पढ़ा,अखाड़ों के युवा छोटे पहलवानों ने किया प्रदर्शन
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन । शहर की पुरानी बस्ती कच्ची पक्की मस्जिद हटोर मोहल्ला तिपट्टा बाजार इंडियन चौराहे और करबला मैदान दरगाह शरीफ रीछन नदी घाटतक खूब चहल-पहल रही।
साल भर के लिए ताजिया और बाबाओं की सवारियों का विसर्जन कर बुर्राक को विदा कर दिया गया।
शहर में मोहर्रम माह की 10 तारीख को यौमे आशूरा के मुहर्रम पर मातमी धुनों और गाजे-बाजे के साथ बाबा की सवारियां, ताजिया और बुर्राक निकाले गए। इस मौके पर कच्ची पक्की मस्जिद मालीपुरा नरापुरा तिपट्टा बाजार इंडियन चौराहे पर आकर्षक सजावट भी की गई थी। पुरानी बस्ती क्षेत्र और रीछन नदी तट दरगाह शरीफ पर देर रात तक खूब चहल-पहल रही।
शाम 5 बजे से उक्त क्षेत्र में विभिन्न स्थानों से ताजिए और बुर्राक निकलना और बाबाओं की सवारियां निकलना शुरू हो गई थी।वह सभी जगह से गश्त करते हुए सायर वाली मस्जिद पुराना बस स्टैंड के पास एकत्र हुए। यहीं से ताजिया और बुर्राक लेकर लोग कर्बला की तरफ रवाना हो गए। साल भर के लिए ताजिया और बुर्राक और बाबाओं की सवारियों की छड़ी को विदा कर दिया गया। जहां-जहां ताजिया और बुर्राक रुके, बाबाओं की सवारियां ने लोगों ने मन्नतें मांगी और फातिहा पढ़ा।इन बाबाओं की सवारी प्रमुख मार्गों से होते दरगाह शरीफ करबला मैदान रीछन नदी घाट पहुंचे। स्थित निवास पहुंची। यहां से पुरानी बस्ती रायसेन के रास्ते में कई जगह रुकते हुए सवारी का करबला पर समापन किया गया।
इंडियन चौराहे पर इन अखाड़ों का रोचक प्रदर्शन….
इंडियन चौराहे सांची रोड़ पर विभिन्न अखाड़ों के युवा छोटे पहलवानों ने आग की बन्नेटी, लाठी तलवार बाजी प्रदर्शन कर दर्शकों को मुंह में अंगूठा दबाने के लिए मजबूर कर दिया।टाइगर फैन्स क्लब, मुस्लिम त्यौहार कमेटी रायसेन ने इंडियन चौराहे पर अलग अलग स्वागत मंच बनाकर सम्मान किया गया।वार्ड 2 कच्ची पक्की मस्जिद अखाड़ा, वार्ड6 गवोईपुरा अखाड़ा, वार्ड 6 पठानी अखाड़ा, वार्ड 9 सुलेमानी अखाड़े के उस्ताद मेहबूब खान, बाबा का सम्मान किया गया।टाइगर फैन्स क्लब रायसेन द्वारा एसडीएम एलके खरे तहसीलदार अजय प्रताप सिंह पटेल कोतवाली टीआई आशीष सप्रे ट्रैफिक प्रभारी मर्सकोले एएसआई मुकेश चौरसिया को साफा पहनाकर गोल्ड कप प्रदान कर सम्मानित किया गया। मंच संचालन तलत खान तलत ने किया।यहां नगर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, पार्षद रवि यादव, प्रभात राज चावला, डग्गा पहलवान अब्दुल जमील भूरा भाई आरा मशीन रेहान खान एडवोकेट मोहम्मद यामीन खान बाबू भाई, हुजैफा उजेफ, अलीम पटेल वसीम पटेल मेव, मुनन सेठी, सलमान इंडियन टाइगर कुरैशी, हसीब हिंदुस्तानी का भी सम्मान किया गया।इसी तरह मुस्लिम त्यौहार कमेटी रायसेन के मंच से सदर फरहान अली अय्युब कुरैशी भोलू पहलवान द्वारा भी राजू राठौर जिला प्रेस क्लब अध्य्क्ष शिवलाल यादव, सिद्दीक सिद्दीकी आदि का फूलमालाओं से सम्मान किया।



