मध्य प्रदेशराजनीति

युवा मोर्चा के नेतृत्व में शासकीय महाविद्यालय उमरियापान में नमो नव मतदाता कार्यक्रम मनाया

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व में शासकीय महाविद्यालय उमरियापान में नमो नव मतदाता कार्यक्रम आयोजित किया गया। लाइव प्रसारण के माध्यम से भाजयुमों राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जयप्रकाश नड्डा एवं विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने युवा मतदाता भारत के भाग्य विधाता को मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या आरती धूर्वे ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा ज़िला उपाध्यक्ष विजय दुबे, विशिष्ट अतिथि भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष बसंत चौरसिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष गोविंद प्रतापसिह, भाजपा मंडल महामंत्री आशीष चौरसिया एवं जयपालसिह, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चे के ज़िला उपाध्यक्ष संदीप सोनी, भाजपा उमरियापान नगर अध्यक्ष प्रदीप चौरसिया, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष शिवम् पाण्डेय, वैभव चौरसिया, भाजयुमों मण्डल अध्यक्ष शुशांक चौरसिया, मण्डल महामंत्री शिवा गौतम, भाजयुमों पूर्व मंडल अध्यक्ष संदीप सोनी, शुभम् चौरसिया, नर्सिंग शुक्ला, सोमनाथ शुक्ला, मनोज रजक, यतींद्र गौतम, जितेंद्र अरोरा, हिमांशु चौरसिया आदि भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button