ससुराल आकर युवक ने पीया जहरीला पदार्थ, मौत

रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
तेंदूखेड़ा । नगर के वार्ड क्रमाक 9 में रायसेन जिला के सांची निवासी सुनील पिता बृजब्लम सोनी 30 ने अपनी ससुराल तेंदूखेड़ा आकर जहरीला पदार्थ पीकर अपनी जान दे दी। जब ससुराल के लोग इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए, तो डाक्टरो ने उसे मृत घोषत कर दिया था। मृतक की पत्नी पूजा सेन ने बताया कि मेरे पति रात में ही आए थे रात मे वह सो गए और सुबह उन्होंने जेब से एक शीशी निकाली और उसकी दवा पीकर पलंग पर गिर गए। ज्ञात हो कि मृतक युवक सोने चांदी का कार्य करता था लगभग 6 साल पहले युवक तेंदूखेड़ा आया था और उसने तेंदूखेड़ा निवासी पूजा सेन से प्रेम विवाह किया था। पूजा अपने पति के साथ ससुराल में रहती थी और 11 जनवरी को वह अपने मायके आई थी। पूजा और मृतक युवक के दो बच्चे भी हैं, जो अपनी मां के साथ तेंदूखेड़ा आए हुए थे।
घटना की जानकारी लगने के बाद मृतक का पिता, भाई और अन्य परिजन भी तेंदूखेड़ा पहुंचे लेकिन उन्होंने घटना को लेकर कोई जानकारी नहीं दी कि आखिरी उनके पुत्र और ने ये कदम क्यों उठाया। मृतक युवक के ससुर मगन सेन नें बताया कि सुनील सोनी से उनकी लड़की का प्रेमविवाह पांच वर्ष पूर्व हुआ था। जिसमें हम सभी की रजामंदी थी सोमवार को दिन मे उनके दामाद का फोन आया और उन्होंने पूजा और बच्चों को भेजनें की बात कही। मैंने मंगलवार की सुबह बेटी को भेजनें की बात कह दी। लेकिन रात्रि में ही दामाद कार से तीन बजे के लगभग तेंदूखेड़ा आ गए थे। मैं एक शादी में गया था, इसलिए सुबह घर आया और आकर सो गया। लेकिन सुबह बेटी ने बताया की दामाद में कोई जहरीली दवा पीली है, उसके बाद मे उनको लेकर स्वास्थ्य केंद्र आया, लेकिन डॉक्टरों नें उनको मृत बताया।
मृतक युवक की पत्नी ने बताया कि शायद उनके घर में विवाद हुआ था जिसके कारण वह गुस्से मे आए थे और रात में जिस कमरे हम लोग सो रहे थे उसी में मेरे पति भी सो गए। सुबह उठते ही पेंट की जेब से एक शीशी निकली और उसमें रखी दवा पी ली। ससुराल पक्ष के परिजनों की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को शव सौंप दिया है।
एएसआई गजराजसिंह ने बताया कि सुनील पिता ब्रजब्लम सोनी ने जहरीले पदार्थ खा लिया था जिसकी मौत हो गई। परिजनों के बयानों के आधार पर मर्ग कायम मामले की जांच की जा रही है।



