खेलमध्य प्रदेश

यूपी को हरा कर जामनेर महाराष्ट्र ने लहराया जीत का परचम

ऑल इंडिया डे नाइट शूटिंग वालीबाल खेल प्रतियोगिता सम्पन्न
सिलवानी । सिलवानी तहसील के ग्राम खैरी में ऑल इंडिया डे नाइट शूटिंग बल प्रतियोगिता संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश, यूपी, महाराष्ट्र, दिल्ली, हरियाणा सहित अन्य राज्यों की टीमों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता के आयोजक गोविंद सोनी जाकिर भाई ने बताया कि ग्राम खेरी में हर वर्ष ऑल इंडिया डे नाइट शूटिंग बल प्रतियोगिता का आयोजन होता है।
इस दौरान कई रोमांचक मुकाबले हुए। प्रतियोगिता के सभी राउंड में जोरदार संघर्ष कर सेमीफाइनल में चार टीमें पहुंचीं। अरुण यूपी, नवी मुंबई महाराष्ट्र जामनेर महाराष्ट्र, मालेगांव महाराष्ट्र टीमें शामिल थीं। सेमीफाइनल में हुए जोरदार मुकाबलों में पहले सेमीफाइनल मैच अरुण शर्मा यूपी वर्सेस नवी मुंबई इख्तियार की टीम के बीच खेला गया जिसमें अरुण शर्मा यूपी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नवी मुंबई इख्तियार हराकर फाइनल में जगह बनाई।
दूसरा सेमीफाइनल जामनेर महाराष्ट्र वर्सेस मालेगांव महाराष्ट्र की टीम के बीच खेला गया जिसमें जामनेर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मालेगांव को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला अरुण शर्मा यूपी वर्सेस जामनेर महाराष्ट्र के बीच खेला गया फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक रहा इस मुकाबले में जामनेर महाराष्ट्र की टीम के खिलाड़ियों ने अपने खेल कौशल का भरपूर परिचय दिया अरुण शर्मा यूपी को फाइनल मुकाबले में हरा दिया।
प्रतियोगिता के समापन पर पुरस्कार वितरण में भाजपा वरिष्ठ नेता हरनामसिंह राजपूत, सुजीतसिंह राजपूत, गोपालसिंह राजपूत, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, भाजपा युवा नेता दुर्गेश राजपूत, साहबसिंह रघुवंशी, रामकुमार पटेल, गोविंद सोनी जाकिर भाई सरपंच प्रतिनिधि खैरी के द्वारा विजेता उप विजेता एवं प्रतियोगिता के बेस्ट शूटर, बेस्ट डिफेंडर के अलावा खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button