मध्य प्रदेश
आचार्य विद्यासागर जी महाराज को विनयांजलि सम्पन्न

रिपोर्टर : बृजेन्द्र कुशवाहा
साईखेडा । नगर साईखेडा के जैन मंदिर में सकल दिगम्बर जैन समाज द्वारा आचार्य विद्यासागर महाराज के 18 फ़रवरी को समाधिस्थ होने के बाद विनयांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें नगर के सभी धर्मों के लोगों ने अक्षत समर्पण कर आचार्य विद्यासागर महाराज को विनयांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के समापन पर जैन समाज द्वारा सभी अतिथियों को विद्यासागर महाराज की फोटो स्मृति चिन्ह भेंट किये।



