जीवन में खेल का भी विशेष महत्व है : सुरेन्द्र पटवा
स्वामी विवेकानंद स्पोर्ट्स अकादमी को विवेकानंद ट्राफी का समापन
रिपोर्टर : रामभरोसे विश्वकर्मा
मण्डीदीप । जीवन में शिक्षा और स्वास्थ्य के साथ-साथ खेल का भी विशेष महत्व है। खेल से बच्चे शारीरिक रूप से स्वस्थ्य होने के साथ-साथ मानसिक रूप से भी स्वस्थ्य रहते हैं और बच्चों का विकास भी तेजी से होता है। उपरोक्त बात भोजपुर विधायक सुरेन्द्र पटवा ने कही। वह सोमवार को नगर में स्वामी विवेकानंद स्पोर्ट्स अकादमी द्वारा आयोजित विवेकानंद ट्राफी के समापन पर बोल रहे थे। उन्होने कहा कि इस तरह के आयोजन से हमारे खिलाड़ियों को सीखने के नए अवसर मिलेंगे और वे आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के बच्चे प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने के साथ ही स्पोर्टस में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। इस दौरान भाजपा के जिला प्रभारी सुधरी अग्रवाल ने कहा कि हम बच्चों को ऐसी शिक्षा देना चाहते हैं जिससे वे अपनी प्रतिभा को निखारकर देश-प्रदेश ही नहीं विदेशों में भी अपना, अपने माता-पिता का नाम रौशन करे।
इस दौरान एकाडमी संरक्षक राजेन्द्र अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष प्रियंका अग्रवाल, एकाडमी के संस्थापक जीवनसिंह पाल व अध्यक्ष सरोज गिरी ने भी सबोधिंत किया। आयोजन के संयोजक विनोद जैन व सचिव जितेन्द्र मैना ने बताया कि अकादमी द्वारा 2 जनवरी से 15 जनवरी तक स्वामी विवेकानंद ट्राफी का आयोजन किया गया था, जिसमें बैडमैंटन प्रतियोगिता, बालीबाल प्रतियोगिता, कबडडी प्रतियोगिता, हाकी कराटे प्रतियोगिता व पोस्टर प्रतियोगिता व वादविवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिनके विजेताओ को पुरूष्कार वितरण किया गया। इस दौरान द सनराईस स्कूल, धर्मा पब्लिक स्कूल व संस्कार भारती स्कूल द्वारा संस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इस अवसर पर कार्यक्रम के अतिथियो मे, एकाडमी संरक्षक गैदांलाल पाल, जीवन चौकसे, राममणी द्विवेदी, मुकेश गोयल, एमएल शुक्ला, राजकुमार श्रीवास्तव सहित भाजपा मण्डल अध्यक्ष पवन श्रीवास्तव, सुशील शर्मा, पूजा मिश्रा सहित नगर पालिका पार्षद मौजूद रहे। अतं में कार्यक्रम संयोजक विनोद जैन ने सभी का अभार व्यक्त किया।



