भाजपा किसान मोर्चा एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक संपन्न

सिलवानी । नगर के विश्राम गृह में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष कमलेश राज्यपाल एवं भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला प्रभारी राकेश तोमर की विशेष उपस्थिति में संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता रतनपुरी गोस्वामी ने की। बैठक में किसान मोर्चा के संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के साथ-साथ अनुसूचित जनजाति मोर्चा की आगामी कार्ययोजना एवं संगठनात्मक रूपरेखा पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
इस अवसर पर सिलवानी भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम साहू, प्रतापगढ़ मंडल अध्यक्ष पप्पू ठाकुर, किसान मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मदन मोहन शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता संजय मस्ताना, संदीप शर्मा पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष मुकेश राय, लखन चंदेल, गोवर्धन चौधरी, जयबाबू जैन, मदन राय, पुष्पेंद्र रघुवंशी, रघुवीर साहू, जगदीश जाटव, पार्षद लखन मेहरा, धर्मदास चढार एल्डरमैन, ओमपाल, रामभरोसे, कमल मर्सकोले, संजय तुमराम सरपंच, अखिलेश शर्मा, महामंत्री संतोष रघुवंशी, अनुसूचित जनजाति, मोर्चा एवं किसान मोर्चा के साथ वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



