रात की झमाझम बारिष से घरो और स्कूल में पानी, अध्यक्ष, पार्षद ने किया मुआयना
रिपोर्टर : बृजेन्द्र कुशवाहा
साईखेडा । सोमवार की रात को मानसूनी झमाझम बारिश की बजह लोग आफत में आ गये ।रात्रि में वार्ड क्रमांक 4 महारानी लक्ष्मीबाई वार्ड के झमाझम बारिश से हेमंत सोनी के घर में एक डेड पानी भर गया जिससे घर में रखा घर गृहस्थी का समान आटा दाल के पीपा बिस्तर भीग गये । वार्ड में सडक़ निर्माण के कारण घर के सामने पडे गिट्टी रेत के मटेरियल के कारण नौबत आई । रात में खबर मिलते ही नगर परिषद अध्यक्ष, पार्षद और सचिन अग्रवाल, राजेश सोनी और ब्रजेंद्र सिंह पटेल पहुचकर परिवार को सांत्वना दिलाई और मटेरियल को हटाया लेकिन अधिक बरसात होने के कारण पानी को बाल्टी कुप्पा से उलीचा गया जब राहत मिली। यही स्थिति नगर परिषद साईखेडा प्राथमिक स्कूल की बनी रही जहाँ सडक़ निर्माण के समय पानी निकासी के लिये सडक पर.पुलिया नहीं डाली गई जिससे शाला परिसर मै जलभराव की स्थिति बनी । स्कूल आने बच्चे और स्टाफ कपडे ऊचे कर कमरों तक पहुंच रहे है ।संस्था प्रधान पाठक राघवेंद्र सिंह राजपूत ने नगर परिषद संस्था अधिकारियों अवगत करा दिया फिर भी स्थिति जस की तस बनी है । हर साल स्कूल जल भराब हालत बनते है लेकिन ध्यान नहीं दिया जाता । भरे पानी बच्चे अठखेलियाँ करते है । संस्था प्रधान टिल्लू पंप लगाकर पानी निकालते देख गये । एक अन्य वार्ड 07 बीर शिवाजी में पानी निकासी की समस्या से सडक पर लबालब पानी भर गया जिससे स्कूल आने जाने वाले बच्चे और मोहल्ला वासी परेशान है ।नगर परिषद ने बरसात पूव मोहल्ला की समस्याओ का अवलोकन न करने की समस्याएं बनी है ।



