धार्मिक

रामचरित मानस महायज्ञ में अजब धाम में उमड़ रही भीड़ फतेहपुर

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जिले सिद्ध अजब धाम फतेहपुर में श्रीरामचरित मानस महायज्ञ का आयोजन 26 जनवरी से 23 फरवरी तक महंत राम अनुग्रह दास छोटे सरकार के सानिध्य में गरिमामई तरीके से चल रहा है 91 वा महायज्ञ सुबह विद्वान पंडितों द्वारा लोक कल्याण के हित में हवन कुंड में आहुतियां देकर विश्व कल्याण की कामना हेतु मानस महायज्ञ चल रहा है कई वर्षों पहले जय जय सरकार ने इस महायज्ञ की शुरुआत कर विश्व कल्याण के लिए जगह जगह महायज्ञ का आयोजन करवाया जहां सैकड़ों लोग रोजाना यज्ञ की परिक्रमा कर धर्म का लाभ लेते हैं जय जय सरकार स्वयं परिक्रमा लगा कर लोगों को धर्म का उपदेश देते थे वह कहा करते थे यज्ञ की परिक्रमा से चारों धाम की यात्रा का फल मिलता है वह महान तपस्वी थे जिन्होंने जंगल में तपो साधना की थी वह ईश्वर की अंश थे जिन पर हनुमान जी की विशेष कृपा थी वह पैसों का स्पर्श कभी नहीं करते थे अगर कोई श्रद्धालु धोखे से उनके चरणों में पैसे रख दे तो वह 24 घंटे निराहार रहा करते थे वह सच्चे मायने में महान संत थे जिन्होंने अपना प्रचार कभी नहीं किया वह ज्योतिष के प्रकांड विद्वान थे वह लोगों की समस्याएं सुंदरकांड वा रामचरित्र मानस की चौपाइयां द्वारा दूर करते थे उनके नारायण लोक में समाहित होने के बाद उनका निर्वाण दिवस उनके शिष्य छोटे सरकार द्वारा प्रतिवर्ष मनाया जाता है सैकड़ों लोग दूर-दराज क्षेत्रों से उनके इस वार्षिक समारोह में उनका आशीर्वाद लेने पहुंचते हैं एवं परिक्रमा लगाते हैं यह समारोह 23 फरवरी तक चलेगा जहां भारत के अनेक संतों के आने की संभावना है जहां राजेंद्र दास महाराज, रावतपुरा सरकार, गोरीलाल कुंज की महाराज सहित अनेक संतों का आगमन हो रहा है वही 16 फरवरी से श्रवणानंद महाराज के द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण दान होगा ।

Related Articles

Back to top button