रायसेन जिले की नगर परिषद देवरी में हाकी का महाकुंभ प्रारंभ
रिपोर्टर : डालचंद लोधी
देवरी । शहीद प्रकाश गुप्ता की स्मृति में 46 वी अखिल भारतीय हाकी महाकुंभ टूर्नामेंट का शुभारंभ शहीद प्रकाश स्टेडियम देवरी में प्रारंभ हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक पुत्र नरेंद्र पटेल बाबूजी एवं सराफा व्यापारी महेंद्र कुमार सोनी ने फीता काट कर शहीद के चित्र पर फूल माला चढ़ाकर शुभारंभ किया । गुरुवार को प्रथम मुकाबले में टीकमगढ़ और सोहागपुर के बीच हुआ जिसमें टीकमगढ़ 6-1 जीती वहीं द्वितीय मुकाबले में देवरी b उदयपुरा b हुआ जिसमें देवरी ने दो एक से जीत हासिल की वहीं तृतीय कशमकश मुकाबले में अमरावती और सागर के बीच मुकाबला हुआ जिन्होंने तीन-तीन गोल बराबरी करके अंतिम समय पेनल्टी स्ट्रोक से मुकाबला जिसमें सागर ने 5 -4 गोल मारकर जीत हासिल की। प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार ₹51000 तथा द्वितीय पुरस्कार ₹31000 है प्रतियोगिता का शुभारंभ 19 जनवरी 2023 से को हुआ वही प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 24 जनवरी 2023 को होगा।
प्रतियोगिता के शुभारंभ के अवसर पर जगदीश दुबे, महेंद्र सोनी, गरुड़ रघुवंशी, संतोष रघुवंशी, बलवंत सिंह रघुवंशी, समिति अध्यक्ष परसोत्तम रघुवंशी, अनिल पुरोहित, विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद खालिद, अयाज खान, मौजूद रहे और खिलाड़ियों का उत्साहबर्धन किया मैच देखने के लिए देवरी के आसपास के ग्रामो के दर्शक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।



