रायसेन नगर पालिका चुनाव की मतगणना बुधवार को : पार्षद पद के चुनाव मैदान में उतरे 17 वार्डों के 65 प्रत्याशियों की बढ़ी दिल की धड़कनें

जीतने पर विजयी जुलूस निकालने की भी तैयारी,
शहर की सरकार का फैसला, जनता को बेसब्री से इंतजार
रिपोर्टर: शिवलाल यादव
रायसेन। शहर के दशहरे मैदान के नजदीक शासकीय बालक एक्सीलेंस छात्रावास रायसेन में बुधवार 20 जुलाई को सुबह ईवीएम मशीनों की किस्मत का फैसला बाहर आएगा।मतगणना स्थल जाने वाले प्रवेश द्वार पर पुलिस अफसरों पुलिस जवानों को तैनात कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
मतगणना अभिकर्ता का प्रशिक्षण आयोजित…..
मतगणना अभिकर्ता का प्रशिक्षण शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय रायसेन के ऑडिटोरियम में दिया गया। इस दौरान सहायक रिटर्निंग आफीसर, प्रोफेसर सहित प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे मतगणना अभिकर्ता उपस्थित रहे।
रायसेन शहर की नगर सरकार का फैसला बुधवार को सुबह 9 बजे से बालक उत्कृष्ट छात्रावास मेें मतगणना के जरिए होगी। मालूम हो कि वार्ड 1 नरापुरा में कांग्रेस पार्टी ने वाक ओवर देते हुए एक ही घर में पार्षद का टिकट दिया था। जिससे नामांकन फार्म वापसी के दिन कांग्रेस के उम्मीदवार न वापस ले लिया था। बाद नगर पालिका रायसेन के 17 वार्डों में 65 उम्मीदवारों ने पार्षद पद के लिए चुनाव मैदान में उतरे थे। निकाय चुनाव मतदान के बाद जिला व पुलिस प्रशासन ने मतगणना की सारी तैयारियां कर ली हैं। जहां एक और जनता को बेसब्री से इंतजार है कि शहर की सरकार किस पार्टी की बनेगी।vबीजेपी की बनेगी या फिर बागी निर्दलीय प्रत्याशियों को मिलाकर यह तस्वीर मतगणना के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। वहीं दूसरी और 65 पार्षद पद के प्रत्याशियों की धड़कनें इस बात लेकर तेज हो गई हैं कि उनका परिणाम क्या रहेगा।
रायसेन नगर पालिका परिषद के 17 वार्डों के लिए हुए चुनाव के बाद मतगणना बुधवार को सुबह 9 बजे से होगी। जनमत चर्चा के बाद शहर के वार्ड दो और 3, 9, 13, 14, 15, 16, 17, में भाजपा व कांग्रेस में तो कहीं भाजपा कांग्रेस के बागियों निर्दलीय उम्मीदवार के बीच सीधी टक्कर है। इसके अलावा अन्य वार्डों में निर्दलीयों ने भी इस मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है। भाजपा और कांग्रेस पार्टी के नेताओं का दावा है कि नगर पालिका परिषद उनकी पार्टी की बन रही है। भाजपा के नेता अपनी 10 से 11 सीट और कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने 8 पार्षदों के जीतने की बात बात कह रहे हैं। जबकि कांग्रेस के अनुभवी व वरिष्ठ नेताओं का दावा है कि इस बार रायसेन में नगर पालिका परिषद कांग्रेस की बन रही है। भाजपा से ज्यादा हमारी पार्टी के प्रत्याशी जीत रहे हैं। यह अलग बात है कि रायसेन शहर की जनता ने किस पार्षद और पार्टी को जिताया है । यह परिणाम आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। वहीं कुछ पार्षद पद के प्रत्याशी अपनी जीत के प्रति आश्वस्त मानते हुए जुलूस निकालने तक की तैयारी करा चुके हैं। रायसेन नगर पालिका किस पार्टी की बनेगी और कौन जीत रहा है पार्षद, इसको लेकर रायसेन शहर में सट्टा बाजार दिन भर गरमाता रहा। इसमें भाजपा के भाव सबसे अधिक सुनने को मिले। उधर वार्ड दो, चार, 9,13, 14, 15 के भाजपा और कांग्रेस पार्षद प्रत्याशियों को लेकर सट्टा बाजार गरमाया हुआ है।



