मध्य प्रदेश
राष्ट्रीय वेबीनार संगोष्ठी का आयोजन शुक्रवार को

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । पंडित दीनदयाल उपाध्याय शासकीय महाविद्यालय बेगमगंज में “दैनिक जीवन में रसायन शास्त्र की भूमिका”- विषय पर राष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन 16 दिसंबर शुक्रवार को सुबह 11:30 बजे से गूगल मीट के माध्यम से महाविद्यालय की प्राचार्य कल्पना जंभुलकर के निर्देशन एवं रूसा वर्ल्ड बैंक प्रभारी राकेश कनेल के संयोजन से किया जा रहा है इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. इमरान सिद्दीकी विभाग अध्यक्ष रसायन पंडित दीनदयाल उपाध्याय शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सागर एवं विशिष्ट वक्ता डॉ. मुकेश कुमार त्यागी विभागाध्यक्ष रसायन शासकीय महाविद्यालय पढ़रई जिला- कबीरधाम छत्तीसगढ़। कार्यक्रम का आयोजन वीरसिंह लोधी विभाग अध्यक्ष रसायन शास्त्र करेंगे।



