राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमियान उन्मूलन एवं पीवीसी आयुष्मान कार्ड वितरण कार्यक्रम सम्पन्न
सिलवानी । नगर के अटल बिहारी बाजपेई इनडोर स्टेडियम में राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमियान उन्मूलन एवं पीवीसी आयुष्मान कार्ड वितरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन एवं पीवीसी आयुष्मान कार्ड वितरण कार्यक्रम का जनपद पंचायत अध्यक्ष तरुवर सिहं राजपूत, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, विधायक प्रतिनिधि विभोर जैन के द्वारा कन्या पूजन और दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में हितग्राहियों को पीवीसी आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए। साथ ही शहडोल में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संबोधन का लाईव प्रसारण भी देखा व सुना गया।
इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष तरुवर सिहं राजपूत ने उपस्थित हितग्राहियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह हमारे लिए गौरव की बात है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन का शुभारंभ एवं पीवीसी आयुष्मान कार्ड का वितरण मप्र की धरती से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। कोई भी मरीज धन के अभाव में इलाज से वंचित ना रहे। इसके लिए आयुष्मान भारत योजना प्रारंभ की गई है। जिसमें पात्र हितग्राही मरीज चिन्हांकित निजी अस्पताल में एक साल में पांच लाख रू तक का इलाज निःशुल्क करा सकते हैं। इलाज की राशि सरकार द्वारा दी जाती है।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष शुक्ला
ने कहा कि सरकार द्वारा लगातार स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। गॉव-गॉव में स्वास्थ्य केन्द्र खोले जा रहे हैं, जहां अनेक प्रकार की जांच और इलाज निःशुल्क किया जा रहा है। दवाईयां भी निःशुल्क मिल रही है। इसी प्रकार नगरों में भी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, सिविल अस्पताल खोले जा रहे हैं।
इसी कड़ी में विधायक प्रतिनिधि विभोर जैन ने कहा कि प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान एवं क्षेत्र के विधायक रामपाल सिंह राजपूत के द्वारा हमारे क्षेत्रवासियों को अनेक कल्याणकारी और हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ प्राप्त हो रहा है।
विभोर जैन ने कहा कि सिलवानी नगर में लगभग 15 हजार कार्ड बनाने का लक्ष्य था। जिसमें लगभग 9000 आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। शेष पात्र नागरिकों के भी निरंतर आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं।
विभोर जैन ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना बेहद महत्वपूर्ण योजना है। आयुष्मान कार्डधारी मरीज एक साल में पांच लाख रू तक का निःशुल्क इलाज निजी अस्पताल में करा सकते हैं।
सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन
यह अनुवांशिक बीमारी है और इसके बारे में जानना, इसका प्रचार-प्रसार जरूरी है। इसके लिए शहडोल से अभियान शुरू हो रहा है, ताकि इस बीमारी को समाप्त किया जा सके।
विभोर जैन कहा कि प्रदेश से लेकर विधानसभा तक में मरीजों को उच्च स्तरीय चिकत्सा सुविधा मिले, इसके लिए शासन-प्रशासन लगातार प्रयासरत है। नवीन स्वास्थ्य केन्द्र तथा शासकीय अस्पताल खोले जा रहे हैं। साथ ही पहले से स्थित स्वास्थ्य केन्द्रों, अस्पतालों में सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।
कार्यक्रम में बीएमओ डॉ एचएन मांडरे ने ब्लॉक में स्वास्थ्य सेवाओं तथा आयुष्मान योजना के क्रियान्वयन के बारे में अवगत कराया। इस अवसर पर जनपद सीईओ नीलम रैकवार, नगर परिषद सीएमओ सुनील जैन सहित भाजपा वरिष्ठ नेता गिरजीश चौरसिया, ओंकार शर्मा, श्याम साहू अध्यक्ष जनभागीदारी समिति, मोनू मताम्बर, लखन मेहरा पार्षद, मोहन साहू पार्षद प्रतिनिधि , गुड्डू भाई , लखन चंदेल, हरिओम शर्मा आनंद सहरिया सहित बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित रहे।



