पर्यावरणमध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री चौहान ने करंज, पीपल और गुलमोहर के पौधे लगाए

6 वर्षीय बेटी रिद्धि और जय श्री कल्याण वेलफेयर एजुकेशन सोसायटी के सदस्यों ने भी किया पौध-रोपण
रिपोर्टर : शिवकुमार साहू
भोपाल । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में 6 वर्षीय बेटी रिद्धि और जयश्री कल्याण वेलफेयर एजुकेशन सोसायटी के सदस्यों के साथ करंज, पीपल और गुलमोहर के पौधे लगाए। सोसायटी के सदस्य यशवंत सिंह राजपूत, योगेश सिंह राजपूत, राहुल गजभिये, टिंकू लाल मंडराई, मुनेंद्र सिंह और संतोष ब्रह्मभट्ट पौध-रोपण में शामिल हुए।
सोसायटी, समाज-कल्याण के कार्यों के साथ धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में लोगों के जीवन स्तर को सुधारने लिये निरंतर प्रयासरत है।

Related Articles

Back to top button