रोजगारमूलक योजनाओं का लाभ देकर युवाओं को बनाया जा रहा है आत्मनिर्भर : कलेक्टर अरविंद दुबे
जिले में 11021 हितग्राहियों को रोजगार स्थापित करने 13479 लाख रू ऋण राशि वितरित की गई,
रायसेन वन परिसर में रोजगार दिवस कार्यक्रम आयोजित
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन । रायसेन सागर रोड़ स्थित चिडियाटोल वन परिसर के कम्युनिटी हॉल में गुरुवार को दोपहर आयोजित जिला स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम का नगर पालिका अध्यक्ष सविता जमना सेन, कलेक्टर अरविंद दुबे द्वारा शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष सविता जमना सेन ने कहा कि सरकार द्वारा नागरिकों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, इन योजनाओं का लाभ लेकर नागरिक स्वयं तो आत्मनिर्भर बन ही रहे हैं। साथ ही दूसरों को भी रोजगार दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्राथमिकता से काम किया जा रहा है। गॉवों और नगरों में स्व-सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है । रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। समूहों से जुड़कर महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ा है, उनमें आत्मनिर्भर बनने और परिवार के आर्थिक विकास में योगदान देने की इच्छाशक्ति बढ़ी है। इसी का परिणाम है कि आज शहरों की ही नहीं, ग्रामीण क्षेत्रों की भी अनेक महिलाओं ने देश-प्रदेश में सफल उद्यमी की पहचान बनाई है।
कार्यक्रम में कलेक्टर अरविंद दुबे ने कहा कि युवा नौकरी करने के बजाय नौकरी देने वाले बनें। स्वयं का रोजगार स्थापित करें। इसके लिए शासन द्वारा कई स्वरोजगारमूलक योजनाओं तथा कार्यक्रम संचालित कर युवाओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है। युवाओं को प्रशिक्षण देकर, उनका कौशल उन्नयन करने के साथ ही बैंकों के माध्यम से रोजगार स्थापित करने ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। जिले में आज आयोजित किए गए रोजगार दिवस कार्यक्रम में केन्द्र शासन और मप्र शासन की प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, स्वनिधि योजना, आजीविका मिशन, मुख्यमंत्री पथकर विक्रेता, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना सहित अन्य योजनाओं में 11021 पात्र हितग्राहियों को 13479.07 लाख रू के ऋण प्रकरण स्वीकृत तथा वितरित किए जा रहे हैं।
कलेक्टर दुबे ने कहा कि आज जिले में शहरी और ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिला स्व-सहायता समूहों को 1644 लाख रू की ऋण राशि प्रदान की जा रही है। महिलाओं को प्रशिक्षण देकर उनका कौशल उन्नयन किया जा रहा है। आज अनेक महिला स्व-सहायता समूहों की महिलाएं नल जल योजना का संचालन कर रही हैं। जनपद और तहसील कार्यालयों में दीदी कैफे और कैंटीन का संचालन कर रही हैं। कलेक्ट्रेट परिसर में भी आजीविका मिशन के तहत समूह की महिलाओं द्वारा स्वाद संगम कैंटीन का संचालन किया जा रहा है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शासन हर स्तर पर काम कर रहा है। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी संबोधित किया। साथ ही हितग्राहियों ने भी अपने अनुभव सांझा किए।
इस अवसर पर नपा उपाध्यक्ष मीना दीपेंद्रसिंह कुशवाह, पार्षद देवेंद्र यादव, आरिफ हुसैन, रामबाबू सराठे, भीम सिंह बघेल कैलाश ठाकुर अखलेश सोनी नेहा आदित्य चावला एडबोकेट, जिला पंचायत सीईओ अंजू भदौरिया, एलडीएम एचएस सोनी, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के राकेश सुनोरिया सहित अन्य अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।



