मध्य प्रदेशव्यापार

रोजगार मेला शिविर का आयोजन, ग्राम पंचायत क्षेत्रों में आज से प्रारंभ

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास 
जबलपुर । जबलपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन को लेकर विकास खण्ड में 25 जुलाई से ग्रामीण क्षेत्रों के बेरोजगार युवाओं को रोजगार उप्लब्ध कराने के लिए रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है ।
जबलपुर जिले के कार्यालय जिला पंचायत से आदेश क्रमांक 466/467/एम पी दा/स्कील के आदेश जारी कर बताया गया कि विकास खण्ड मध्यप्रदेश आजीविका राज्य ग्रामीण मिशन को लेकर किया जाना है । इस आयोजन के दौरान ग्रमीण बेरोजगार युवकों को निजी क्षेत्र की कंपनी नवभारत फर्टिलाइजर्स लिमिटेड भोपाल के द्वारा इस कंपनी में सेल्स आफीसर के पदों पर भर्ती कराया जायेगा ।
रोजगार के अवसर मेले व शिविरों का आयोजन कर ग्रामीण युवकों को 10 वीं पास व जिनकी आयु 18 वर्ष से 35 वर्ष तक के युवा साक्षात्कार के माध्यम से चयनित किया जावेगा । वही रोजगार के अवसर पर दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना डीडीयूजी केवाय अंर्तगत जबलपुर जिले में कार्यरत प्रशिक्षण संस्थान के द्वारा भी प्रशिक्षण एवं नियोजन पर क्षेत्र में युवकों को 10 वीं पास से अधिक पढ़े हुयें युवक युवतियों को समस्त दस्तावेजों के साथ निर्धारित दिनांक को उपस्थित होकर दस्तावेज जमा करना पड़ेगा ।
ग्रामीण आजीविका मिशन व ग्राम पंचायत युवा पीढ़ी रोजगार के अवसर पर इन इन जगहों पर किया जा रहा हैं आयोजन- जबलपुर जिले के ग्रामींण विकास खण्ड अंर्तगत-1 सिहोरा ग्राम पंचायत जुझारी दिनांक 25 जुलाई 2023मंगलवार को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक किया जायेगा । 2 – विकास खण्ड जबलपुर के ग्राम पंचायत हरदुली दिनांक 26 जुलाई 2023 बुधवार को होगा ।
3- विकास खण्ड मझोली ग्राम पंचायत पौड़ा दिनांक 27 जुलाई 2023 गुरुवार को रोजगार मेले व शिविर का आयोजन किया जाएगा । यह रोजगार मेला मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर के निर्देशन पर किया जा रहा है ।
दोपहर 1 बजे तक का में पाया गया कि आज के शिविर में ग्राम पंचायत जुझारी में लगे युवा रोजगार के अवसर पर जनपद पंचायत सिहोरा की एबीएम आरती सोनी ने बताया कि अभी शुरूआत में दो से चार ही आवेदन प्राप्त हुये हैं । धीरे धीरे बढ़ते जायेगें ।

Related Articles

Back to top button