रोजगार सहायक को लोकायुक्त की टीम ने दस हजार की रिश्वत लेते पकड़ा
रिपोर्टर : तारकेश्वर शर्मा
छिंदवाड़ा । जुन्नारदेव में जनपद पंचायत स्तर पर हर छोटे-बड़े काम करने के लिए सरपंच सचिव के द्वारा रिश्वत की मांग की जाती है इसके बाद सरपंच सचिव के द्वारा जनता का काम किया जाता है इसी के चलते ग्राम पंचायत मोहगांव किशन के रोजगार सहायक सचिव रंगे हाथों रिश्वत लेते पकड़े गए हैं । प्रदेश में लगातार हो रही लोकायुक्त कार्यवाही के बावजूद भी जुन्नारदेव के भ्रष्ट रिश्वतखोर रिश्वत लेने से बाज नहीं आ रहे हैं और लगातार जुन्नारदेव में लोकायुक्त के द्वारा छापामार कार्यवाही करते हुए रंगे हाथों रिश्वतखोर को पकड़ा जा रहा है।
निजी खेत में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी स्कीम के तहत कपिलधारा योजना में कूप बनवाने के लिए दस हजार की रिश्वत लेते रोजगार सहायक को लोकायुक्त की टीम ने पकड़ा है।फरियादी गणेश बेलवंशी पिता मदन बेलवंशी उम्र 49 वर्ष निवासी मोहगांव किशन, तहसील जुन्नारदेव ने शिकायत की थी कि मोहगांव किशन के रोजगार सहायक मुकेश बेलवंशी पिता हल्कू बेलवंशी उम्र 39 वर्ष निवासी ग्राम मोहगांव किशन ने कपिल धारा योजना के तहत कूप बनवाने के लिए दस हजार की रिश्वत की मांग की थी, शिकायत के आधार पर लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथो पकड़ा।
ट्रैप दल में निरीक्षक कमलसिंह उईके, निरीक्षक भूपेंद्र कुमार दीवान, निरीक्षक नरेश बेहरा एवं ट्रैप दल के अन्य सदस्य शामिल रहे।



