क्राइम

लखनपुर की पुलिया से टकराया बाइक सवार, दर्दनाक मौत

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । बीती गुरुवार की रात करीब 9:30 बजे एक किसान अपने खेत से वापस घर लौट रहा था कि कीरतपुर लखनपुर मोड़ की पुलिया से बाइक टकराने से उसकी घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई । पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।
सूत्रों के मुताबिक ग्राम बढ़गवां निवासी 45 वर्षीय किसान संतोष लोधी पिता जुगलकिशोर लोधी कीरतपुर गांव के पास स्थित अपने खेत से घर वापस आ रहा था कि लखनपुर की पुलिया के पास मोड पर अचानक बाइक से नियंत्रण खो बैठा और बाइक पुलिया से टकरा गई । जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा । पीछे से आ रहे किसान राजकुमार लोधी निवासी बढगवां दुर्घटना देखते ही रुक गए और उन्होंने संतोष लोधी के परिजनों को मोबाइल पर सूचना दी ।
घटनास्थल पर पहुंचे परिजन उन्हें सिविल अस्पताल लेकर पहुंचें। यहां पर डॉक्टर ने परीक्षण के उपरांत मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है। शव का शुक्रवार की सुबह पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
उल्लेखनीय है कि कीरतपुर – लखनपुर के बीच मोड पर स्थित इस पुलिया से 8 माह पूर्व कीरतपुर निवासी रामकुमार श्रीवास्तव 45 वर्ष की बाइक टकराने से मौत हो गई थी और 3 माह पूर्व बढ़गवां निवासी कल्लू लोधी नामक युवक की भी इसी पुलिया से बाइक टकराने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई थी । करीब एक दर्जन के करीब दुर्घटना हो चुकी है और अब तक तीन लोग अपनी जान गवा चुके हैं । ग्रामीणों ने सड़क के इस मोड़ का सुधार कराए जाने की मांग वरिष्ठ अधिकारियों से की है।

Related Articles

Back to top button