पुलिस कस्टडी से भागा हत्या का दस हजार का इनामी आरोपी पकड़ाया
रायसेन । पुलिस अभिरक्षा से भागा हत्या का आरोपी पकड़ाया। जिससे पुलिस प्रशासन ने ली राहत की सांस।
इसी आरोपी के भागने के कारण निलंबित हुए, चारों पुलिस कर्मियों ने ही उसे धर दबोचा।
आरोपी के गाँव बीदपुरा ग्राम से ही उसे पकड़ा गया।
आरोपी जंगल से उतरकर अपने गाँव बीदपुरा में घुस रहा था तभी धरा गया।
आरोपी का नाम मलखान सिंह उर्फ मुल्लू आदिवासी।
आरोपी मुल्लू ने अपने ही गाँव के गोलू आदिवासी की मवेशी के विवाद में कर दी थी हत्या।
पुलिस मुल्लू आदिवासी को हत्या में शामिल सामान को जप्त कराने के लिए ले गई थी घटनास्थल।
उसी समय मौका देखकर भाग गया था मुल्लू आदिवासी।
सेंडोरा चौकी प्रभारी पर्वतसिंह टेकाम, सब इंस्पेक्टर प्रेमलाल कुरापे, एएसआई संजीव त्यागी, और आरक्षक रीतेश पाठक सहित कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने पकड़ा।
पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडेय ने आरोपी को पकड़ने के लिए दस हज़ार रुपए का इनाम घोषित किया था।



