क्राइम
लोकायुक्त टीम छापामार कार्रवाई शिक्षा विभाग के बाबू को 5000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा
ब्यूरो चीफ भगवत सिंह लोधी
दमोह। जिला मुख्यालय स्थित जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में शुक्रवार की दोपहर सागर की लोकायुक्त टीम ने छापामार कार्यवाही करते हुए शिक्षा विभाग के बाबू अभिषेक जैन को ₹5000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है।
हटा निवासी लक्ष्मीप्रसाद कोरी की शिकायत पर लोकायुक्त ने उक्त कार्यवाही को अंजाम दिया है। बताया गया है कि लक्ष्मी प्रसाद कोरी ने अपनी पेंशन चालू करवाने और प्रकरण तैयार करने के लिए आवेदन दिया था, जिसके एवज में बाबू अभिषेक जैन ने लक्ष्मीप्रसाद कोरी से ₹5000 की मांग की थी। जिसे आज लोकायुक्त टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।



