क्राइम

लोकायुक्त ने ग्राम रोजगार सहायक को पच्चीस हजार रुपए लेते रंगे हाथों पकड़ा

साईखेड़ा । जनपद पंचायत साईखेड़ा कार्यलय में एक रोजगार सहायक को लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने 25 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा।
जानकारी के अनुसार लोकायुक्त ने आवेदक हल्के मेहरा पिता दामोदर मेहरा निवासी ग्राम अजंता जनपद पंचायत साइखेडा ने लोकायुक्त जबलपुर को शिकायत दर्ज करवाई कि ग्राम पंचायत अजंता का ग्राम रोजगार सहायक प्रशांत बड़कुर पिता वीरेंद्र बड़कुर नाली निर्माण एवं सीसी रोड का जिओ टेक करने के एवज में मोबाइल और पच्चीस हजार रुपए की मांग कर रहा है। 17 अक्टूबर 2023 को जबलपुर लोकायुक्त की पांच सदस्यीय टीम ने साइखेड़ा में ग्राम रोजगार सहायक को पच्चीस हजार रुपए लेते रंगे हाथों पकड़ा।
ट्रैप दल में उप पुलिस अधीक्षक सुरेखा परमार, निरीक्षक स्वप्निल दास, निरीक्षक मंजू तिर्की एवं 5 सदस्यीय दल लोकायुक्त जबलपुर सम्मिलित रहा।

Related Articles

Back to top button