वर्षा के किए गए इंतजाम, किसानों के खातों में आएगी राशि, किसान हुए खुश
मृगांचल एक्सप्रेस का असर, किसानों ने दिया धन्यवाद
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l मृगांचल एक्सप्रेस में खबर का प्रकाशन होने के बाद वर्षा के हुए इंतजाम, किसान हुए खुश। तहसील क्षेत्र ढीमरखेड़ा के अंतर्गत आने वाली खरीफ उपार्जन केंद्र दशरमन में किसान हुए खुश, किसानो के द्वारा बताया गया कि हमारी मेहनत का पैसा बहुत जल्द हमारे खातों में आयेगा ताकि हम जीवनयापन खुशहाली से कर सकेंगे। किसानो ने बताया कि मृगांचल एक्सप्रेस द्वारा खबर प्रकाशित होने के बाद केंद्र में किसानों को कोई दिक्कत तो नही हैं तो किसानो के द्वारा कहा गया कि यहां पर हमको कोई दिक्कत नही हैं, समय के अनुसार हमारी धान की तौल हों जाती हैं। दशरमन खरीफ उपार्जन केन्द्र में पंखा.छन्ना, तौल कांटा, बारदाने, तिरपाल सहित अन्य बुनियादी संसाधनों की भी उपलब्धता की गई हैं। साथ ही केन्द्र प्रभारी से पंजीकृत किसानों की जानकारी तथा विगत वर्षों में की गई खरीदी के संबंध में जानकारी लेकर भण्डारण तथा परिवहन व्यवस्था पर भी चर्चा की गई दशरमन केंद्र प्रभारी के द्वारा किसानों से चर्चा कर फसल को पंखा छन्ना लगाकर और सुखाकर ही उपार्जन केन्द्र लाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। साथ ही दशरमन खरीदी प्रभारी के द्वारा की गई व्यवस्था गई l किसानो ने मृगांचल एक्सप्रेस को धन्यवाद ज्ञापित किया है l



