भविष्य से भेंट कार्यक्रम मे तहसीलदार ने थामी चाक

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमारियापान । स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा नवीन सत्र 2024-25 मे चलाये जा रहे स्कूल चले हम अभियान के तहत तीसरे दिन भविष्य से भेट कार्यक्रम मे ढीमरखेड़ा विकास खंड की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत उमरियापान के सीएम राइस विद्यालय एवं कन्या शाला उमरियापान मे पालकों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति मे भविष्य से भेट कार्यक्रम आयोजित किया गया।
सीएम राइस विद्यालय उमरियापान मे ढीमरखेड़ा तहसीलदार आशीष अग्रवाल एवं कन्या शाला मे संयुक्ता उइके सहायक संचालक ने बालक बालिकों को नए शिक्षण सत्र की बधाई देते हुए बच्चो का फूल माला से स्वागत किया एवं अपने विद्यार्थी जीवन के अनुभव साझा करते हुए मन लगाकर अध्यापन कार्य करने की सलाह दी। इस अवसर पर बच्चों को निशुल्क पाठ्य पुस्तक एवं स्टेशनरी वितरित की गई।
कार्यक्रम मे प्राचार्य मुकेश पटेल दिलीप बाजपेई एवं शालेय स्टाप उपस्थित थे।



