राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस पर ऊर्जा बचत के लिए किया जागरूक, दिलाई शपथ
रिपोर्टर : भगवत सिंह लोधी
दमोह। राष्ट्रीय ऊर्जा दिवस पर मध्यप्रदेश जन अभियान के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्था बुंदेलखंड नव निर्माण संगठन एवं युवा जन कल्याण समिति द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुड़िया में ऊर्जा संरक्षण के तहत जागरूकता कार्यक्रम किया गया। जयकुमार जैन शिक्षक ने कहा कि हम ऊर्जा का उपयोग उसके उत्पादन करने से ज्यादा तेजी से करते हैं कि कोयला, तेल और प्राकृतिक गैस सबसे अधिक उपयोग में आने वाले हैं जिनका वर्तमान स्वरूप हजारों वर्षों विकसित हुआ है ऊर्जा संसाधन सीमित हैं भारत में दुनिया की आबादी 16 प्रतिशत है और दुनिया में ऊर्जा संसाधनों का लगभग 1 प्रतिशत भाग पाया जाता है ऊर्जा स्त्रोतों को ना तो पुनः उपयोग में लाया जा सकता है और ना ही नवीनीकृत किया जा सकता है अनुराग गौतम ने कहा कि यदि समय रहते हुए ऊर्जा का संरक्षण कर लेंगे तो आने वाली पीढ़ियों को ऊर्जा की कमी के गंभीर संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए जरूरी है कि आम नागरिक व किसान ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूक रहें। और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। इस मौके पर प्राचार्य राजेंद्र पटेल, शिक्षक भरत पालीवाल, सत्तार खान, नन्हे लाल साहू, रूपचंद पटेल, भूपेंद्र सिंह ठाकुर, टीकाराम कारपेंटर, अजीता मिश्रा, वर्षा तंतुवाय समिति के निर्मल राठौर, संदीप राजपूत, अनुराग गौतम के साथ बड़ी संख्या में शाला के छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।



