विज्ञान गणित पर्यावरण प्रदर्शनी में छात्र छात्राओं की वैज्ञानिक सोच की दिखी झलक
रिपोर्टर : मदन वर्मा
बम्होरी । शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रांगण बम्होरी में मंगलवार को छात्र छात्राओं द्वारा विज्ञान गणित, पर्यावरण प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
सर्व प्रथम स्कूल प्राचार्य राजेश शर्मा एवं जनपद सदस्य प्रतिनिधि मदन गोपाल वर्मा द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई । आयोजित वैज्ञानिक प्रदर्शनी में विभिन्न स्कूलों से आये कक्षा 6 से कक्षा 8 एवं कक्षा 9 से 12 वी के छात्र छात्राओं ने विज्ञान गणित व पर्यावरण से संबंधित कई मॉडल बनाकर उनका प्रदर्शन कर उनके बारे में विस्तृत जानकारी दी जिनकी खूब सराहना की गई। इस दौरान जनपद सदस्य प्रतिनिधि मदन गोपाल वर्मा ने कहा विज्ञान प्रदर्शनी विभिन्न स्कूलों द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम जिसके माध्यम से छात्रों में विज्ञान के प्रति जागरूकता आती है छात्रों को एक मंच प्रदान होता है । प्रदर्शनी में खुशबू लोधी, ज्योति कुशवाहा, चंद्रभान कुशवाहा, कमल साहू, नीलेश साहू, दिव्यांश वैष्णव, दिव्यांश साहू, आर्यन गुप्ता, अनामिका लोधी, जिया सोनी, राधिका कुशवाहा आदि छात्र छात्राओं ने प्रदर्शनी में भाग लिया इस दौरान प्राचार्य राजेश शर्मा, सुधींद्र शर्मा, योगेंद्र धाकड़, कार्तिक राय, रामभरोसे आचार्य, लक्ष्मण लोधी, कैलाश लोधी, चैन सिंह लोधी, चंद्रशेखर शर्मा सहित समस्त स्कूल स्टाफ मौजूद रहे।




