स्नाकोत्तर एवं बीएससी की कक्षाओं की स्वीकृति से छात्रों में हर्ष

रिपोर्टर: शिवकुमार साहू
सिलवानी । मध्यप्रदेष सरकार की केबिनेट बैठक में षासकीय महाविद्यालय सिलवानी में बीएससी विज्ञान संकाय एवं राजनीति शास्त्र, हिन्दी साहित्य, समाजषास्त्र, वाणिज्य स्नाकोत्तर कक्षाओं के साथ स्नातक स्तर पर बीएससी विज्ञान संकाय की कक्षाएं संचालन की स्वीकृति दी गई। प्रदेष सरकार इस फैसले से क्षेत्र के छात्र छात्राओं ने हर्ष व्यक्त करते हुये आभार व्यक्त किया है।
ज्ञातव्य है कि आदिवासी बाहुलय विकासखंड सिलवानी में वर्ष 1989 में षासकीय महाविद्यालय प्रारंभ किया गया था। प्रारंभ में आदिम जाति कल्याण विभाग के दो कमरों में कई बर्षो तक संचालित रहा है। और वर्ष 2011 में नगर केे वार्ड 3 इंदिरा आवास कालोनी मे स्वयं की नवीन भवन में संचालित होने लगा। और कई वर्षो से क्षेत्र के नागरिक स्नाकोत्तर एवं बीएससी संकाय प्रारंभ करने की मांग करते आ रहे थे। और कई छात्र छात्रायें आर्थिक समस्या के चलते उच्च शिक्षा से वंचित हो जाते थै।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने पिछले दिनों तहसील कार्यालय का घेराव कर हल्का बोल आंदोलन किया था। तब उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने दूरभाष पर चर्चा कर कालेज की समस्याएं हल करने की बात कही थी। वही शासकीय महाविद्यालय की जन भागीदारी समिति अध्यक्ष श्याम साहू ने छात्र छात्राओं के प्रतिनिधियों मंडल के साथ भोपाल जाकर क्षेत्रीय विधायक रामपाल सिंह राजपूत के नेतृत्व में उच्च शिक्षा मंत्री से मिले थे। और कालेज की समस्याओ से अवगत कराया था। क्षेत्र के लोगो ने क्षेत्रीय विधायक रामपाल सिंह, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति आभार व्यक्त किया है।



