विश्व आदिवासी दिवस पर सगा समाज ने समारोह आयोजित कर दिखाई शक्ति
सिलवानी । आदिवासी समाज मे मंगलवार को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर नगर में कार्यक्रम का आयोजन किया। यहाँ पर बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संतोष पन्द्रे सिवनी व किरण बट्टी भोपाल मौजूद रहे। प्रारंभ में गोड़ी नीति अनुसार पूजा अर्चना की गई।
यहाँ पर मुख्य अतिथि के रूप के मौजूद वक्ताओं ने संबोधन में कहा कि विश्व आदिवासी दिवस को इतिहास में पहली बार संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा दिसंबर 1994 में प्राथमिक बैठक के दिन घोषित किया गया था।
वक्ताओं ने यह भी कहा कि आदिवासी समाज अन्य समाजों में काफी पिछड़ी है हम सबको संगठन बनाकर समाज को जागरूक करना होगा सबको शिक्षा मिल सके सबका विकास हो सके सबको सरकार योजना को लाभ मिल पाए इन सब के लिए हमको संगठन के माध्यम से हमारी समाज क जागरूक करना होगा उन्होंने कहा कि मैं हमारी समाज के महिलाओं से भ निवेदन करती हूं कि वह भी आगे आएं और हमारी समाज को मजबूती प्रदान करें!
कार्यक्रम के समापन में आदिवासी समाज के युवा नेता नीलमणी शाह ने भी समाज को एकत्रित करने के लिए सभी को एक साथ आने का निवेदन किया, उन्होंने कहा कि संगठन समाज ही सबसे बड़ी समाज की उपलब्धि होती है अगर हम एकत्रित रहेंगे तो हमारा शोषण कोई भी नहीं कर पाएगा और हम बिखरे रहेंगे तो हमारा शोषण होता रहेगा, उन्होंने अंत मे सभी समाज बंधुओं का कार्यक्रम में सम्मिलित होकर सफल बनाने पर धन्यवाद ज्ञापित किया।



