मध्य प्रदेश

विद्युत ट्रांसफार्मर में विस्फोट के साथ केवल लाइन टूटने से घर की छत पर धूप में बैठे छात्र की मौत, पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलने पर विद्युत मंडल के अधिकारी- कर्मचारी कार्यालय के दरवाजे बंद कर भागे
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
नोहटा । दमोह जिले अतंर्गत आने वाले ग्राम पंचायत नोहटा गांव के कॉलोनी मोहल्ला में बीती दोपहर करीब 1 बजे यहां पर रखे विद्युत ट्रांसफार्मर में अचानक विस्फोट होने से ट्रांसफर में लगी आग कनेक्शन की विद्युत केबल टूट कर घर के छत पर जा गिरी। जिससे कक्षा दसवीं के छात्र प्रवीण पिता ओमप्रकाश अहिरवाल उम्र 15 वर्ष अपनी छत पर नहा कर धूप सेक रहा था,वह करंट की चपेट में आ गया और घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर नोहटा थाना प्रभारी अरविंद सिंह स्टाफ के साथ कॉलोनी मोहल्ला में घटना स्थल पर पहुंचे। जहां मोहल्ले के लोगों ने बताया कि सुबह 7 बजे से ट्रांसफार्मर से अधिक करंट आने की वजह से लाइन बार-बार बंद हो रही थी और ट्रांसफार्मर में भी बहुत अधिक आवाज आ रही थी। जिसकी शिकायत स्थानीय विद्युत मंडल कर्मचारियों से की गई थी। लेकिन सुधार नहीं किया गया और दोपहर में यह बड़ी घटना घटित हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय विद्युत मंडल के उपयंत्री एवं विद्युत विभाग में काम करने वाले कर्मचारियों ने कार्यालय के दरवाजे लगाकर कार्यालय से भाग गए। जिसके बाद नोहटा पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई उपरांत जबेरा पीएम के लिए भेज दिया। अनहोनी को देखते हुए स्थानीय विद्युत मंडल के कार्यालय में पुलिसकर्मी भी देखे गए।यदि विद्युत विभाग के कर्मचारियों द्वारा ग्रामीणों की शिकायत पर तुरंत सुधार कर दिया होता तो यह घटना घटित नही होती। नोहटा कॉलोनी मोहल्ला के सैकड़ो लोगों ने बताया कि सुबह से ही विद्युत ट्रांसफार्मर से बार बार फाल्ट बन रहा था और तेज आवाज भी ट्रांसफार्मर से निकल रही थी। जिसकी सूचना मौखिक रूप से स्थानीय विद्युत मंडल में की गई थी उसके बावजूद भी कोई सुधार कर नहीं किया गया। यहां तक की मोहल्ले की महिलाएं जब सुबह के समय घर के बाहर साफ सफाई का कार्य कर रही थी। उस समय भी करंट के झटकें महिलाओं ने महसूस हुए थे । जिसके बाद तत्काल ही स्थानीय विद्युत मंडल को सूचना दी गई थी एवं बिजली लाइन बंद करने को कहा गया और बिजली बंद कर दी गई थी। लेकिन उचित सुधार कार्य नहीं किया और कुछ देर बाद फिर बिजली सप्लाई बंद हुए और पुनः चालू की गई जिससे यह घटना घटित हो गई। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button