धार्मिक

भगवान कृष्ण के जन्म होते ही जयकारों से गूंज उठा खजरी रमपुरा गांव

नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की के जयकारो के साथ गूंज उठा पंडाल
ब्यूरो चीफ : भगवतसिंह लोधी
पथरिया । दमोह जिले के पथरिया अतंर्गत आने वाले ग्राम खजरी रंमपुरा विश्वकर्मा परिवार में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में देव उठनी ग्यारस गुरुवार को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कथा के दौरान जैसे भगवान का जन्म हुआ तो पूरा पंडाल नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान लोग झूमने-नाचने लगे। भगवान श्रीकृष्ण की वेश में नन्हें से वेद विश्वकर्मा नाम के बालक के दर्शन करने के लिए लोग लालायित नजर आ रहे थे। भगवान के जन्म की खुशी पर महिलाओं द्वारा अपने घरों से लगाए गए गुड़ के लड्‌डूओं से भगवान को भोग लगाया गया।
इस अवसर पर पंडित श्री आशीष शास्त्री जी (सागर) महाराज ने कहा कि जब धरती पर चारों ओर त्राहि-त्राहि मच गई, चारों ओर अत्याचार, अनाचार का साम्राज्य फैल गया तब भगवान श्रीकृष्ण ने देवकी के आठवें गर्भ के रूप में जन्म लेकर कंस का संहार किया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न बाल लीलाओं का वर्णन किया। कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। ग्रामीणों के साथ साथ क्षेत्र के श्रद्धालु इस कथा का लाभ अर्जित कर रहे हैं। कथा में मुख्य श्रोता मुख्य जजमान श्यामरानी विश्वकर्मा,,गठूश्रीमती कल्लोबाई विश्वकर्मा व मनोहर नत्थो बाई विश्वकर्मा, कथा में अभी श्रद्धलुओं की सेवा दे रहे संजू विश्वकर्मा, संदीप विश्वकर्मा ग्राम खजरी रंमपुरा।

Related Articles

Back to top button