विधायक रामबाई परिहार के परिजनों को मिली सात-सात की सजा, जानिए क्या है मामला

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
पथरिया । दमोह जिले की विधानसभा पथरिया से बीएसपी विधायक रामबाई परिहार को बड़ा झटका लगा है। विधायक रामबाई के परिजन देवर, भाई और भतीजे को सात-सात की सजा सुनाई गई है। साथ ही तीनों पर 6-6 हजार का जुर्माना भी लगाया है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश महिमा कछवाहा ने यह फैसला सुनाया है।
12 मार्च 2019 का मामला है। विधायक रामबाई के देवर कौशलेंद्र सिंह उर्फ चंदू सिंह,भाई लोकेश कुर्मी और भतीजा गोलू सिंह ने पथरिया के तत्कालीन कृषि उपज मंडी अध्यक्ष खरगराम पटेल पर जानलेवा हमला किया था। जिसके बाद खरगराम पटेल ने तीनों के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी। इस मामले में सुनवाई करते हुए तीनों को 326 में सात-सात की सजा सुनाई गई है। इसके साथ ही 6-6 हजार का जुर्माना लगाया गया है। बता दें कि वर्तमान में तीनों कांग्रेस नेता देवेंद्र चौरसिया की हत्या मामले में जिला दमोह जेल में बंद है।



