मध्य प्रदेश

विभागीय गणित मेला प्रतियोगिता हेतु दल किया रवाना

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । नगर के सरस्वती विद्या मंदिर विवेकानंद पुरम विद्यालय से शुक्रवार को विभाग स्तरीय वैदिक गणित मेला हेतु 15 भैया बहिन का दल भोपाल के लिए रवाना किया गया। जहां प्रतियोगिता 15 सितंबर से 16 सितंबर तक भोपाल के शिवाजी नगर सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में भोपाल विभाग के सभी जिले सहभागिता करेंगे। जिसमें रायसेन जिले के बेगमगंज से 15 भैया बहिन गणित मेले में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। सभी भैया बहनों को आचार्य परिवार एवं सभी समिति सदस्य ने शुभकामनाएं देकर उज्जवल भविष्य की कामना के साथ भोपाल रवाना किया।

Related Articles

Back to top button