धार्मिक
विशाल चुनरी यात्रा, जगह जगह भव्य स्वागत

रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईखेडा। नर्मदा जयंती के शुभ अवसर पर समाजसेवी मनीष राय के नेतृत्व में एक विशाल भव्य चुनरी यात्रा निकाली गई हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सालेचौका से शुरू होकर नगर साईंखेड़ा में चुनरी यात्रा का आगमन हुआ। जगह जगह इस विशाल चुनरी शोभा यात्रा का स्वागत किया गया। इस विशाल भव्य शोभा यात्रा में अनेक प्रकार की जन आकर्षक झांकियां निकाली गई जिन्होंने दर्शकों का मन मोह लिया स्टेट हाईवे से होती हुई यह यात्रा नर्मदा तट झिकोली घाट पर संपन्न हुई। जहां पर भव्य महा आरती के उपरांत प्रसादी भंडारी का आयोजन किया गया जिसमें समस्त क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।


