महिनों से बन्द पड़ी चौराहे की हाईमास्क लाईट, नगर पालिका के जिम्मेदार नही दे रहे ध्यान
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले की नगर पालिका परिषद सिहोरा कार्यालय के हाव भाव अलग ही देखने को मिल रहें हैं । आज हालत इतनें खराब हो गए हैं नगर पालिका के वार्डो की समस्या से लेकर नगर, गली मोहल्ले की समस्या बढ़ती जा रही हैं और सुनने व देखने को कोई तैयार तक नहीं है । जब इस समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता हैं तो बात नगर पालिका अध्यक्ष सन्ध्या दिलीप दुबे तक पहुंच जाती हैं । फिर क्या कहना जो काम एक माह में नहीं हो पाता है वह काम चन्द मिनटों में हो जाता हैं ।
इसी दौरान नगर पालिका के पुराने बस स्टैंड पोस्ट आफिस चौराहे पर लगीं हाई मार्क लाईट विगत एक माह से बंद पड़ी हुई हैं । जिसकी जानकारी नगर पालिका विद्युत विभाग के अधिकारी पद पर पदस्थ उपयंत्री नमन श्रीवास्तव के हाथो में है । पर इन साहब के मिजाज कुछ अलग ही रहते हैं । जब इन साहब को लाईट की समस्या का समाधान करने के लिए बात रखि जाती हैं तो साहब या तो एक दिन बाद बनने के लिए लोगों से कह देते हैं या फिर ये फोन उठाना बन्द कर देते हैं । विगत एक सप्ताह पहले भी इस समस्या को लेकर इनको अवगत कराया गया था । लेकिन आज दिंनाक तक इसका समाधान नहीं कर पाये । शाम होते ही लग जाता हैं अधेरा- पुराने बस स्टैण्ड में बन्द पड़ी हुई हाई मार्क लाईट की चर्चा रोजना ही की जा रही है ।फिर भी इसका समाधान करने के लिए क्यो नहीं सुधार किया जा रहा है । देखा जाये तो ब्लाक स्तर पर बैठे हुए आला अधिकारी केवल मिटिंग व फ़ाईलो में ही व्यस्ततम रहते हैं । नगर में भ्रमण करने के लिए इनके पास समय ही नहीं बचता है कि वार्डो समेत चौराहों की अर्थव्यवस्था को देख सके । नगर पालिका की कई सीएम हैल्प लाईन अभी भी शिकायत के रुप में दर्ज पड़ी हैं ।



